पंजाब सरकार की नई एक्साइज नीति : ठेकेदार 6.5 प्रतिशत अतिरिक्त राशि जमा करके अपने मौजूदा ग्रुप का करवा सकेंगे रिन्यूनवीनीकरण

by

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य की नई एक्साइज नीति को मंजूरी दे दी है, जिससे शराब प्रेमियों को राहत मिली है। इस वर्ष राज्य में शराब की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कैबिनेट की बैठक के बाद महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी, जिसमें बताया गया कि सरकार के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और नई नीति से इसे और बढ़ाने का लक्ष्य है। आबकारी नीति के अलावा, कैबिनेट ने किसानों के मुआवजे, उद्योगों के लिए वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना के विस्तार और स्वास्थ्य विभाग में नई भर्तियों पर भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि वर्ष 2022-23 में जब मौजूदा सरकार सत्ता में आई थी, तब पंजाब का आबकारी राजस्व केवल 6200 करोड़ रुपये था। पारदर्शी नीतियों के कारण यह आंकड़ा अब 11 हजार 20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए राजस्व का नया लक्ष्य 12 हजार 800 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। नई नीति के तहत ठेकेदार 6.5 प्रतिशत अतिरिक्त राशि जमा करके अपने मौजूदा ग्रुप का नवीनीकरण करवा सकेंगे। इसके साथ ही, पहली बार राज्य में सिंगल माल्ट बनाने की यूनिट लगाने की अनुमति दी गई है, जबकि पहले केवल बोटलिंग की अनुमति थी। देसी शराब के कोटे में भी तीन प्रतिशत का इजाफा किया गया है।

कैबिनेट ने पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम (पीएसआईईसी) के तहत उद्योगों को राहत देते हुए वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना की मियाद बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले यह योजना 13 फरवरी 2025 तक थी, जिसे अब 30 जून 2026 तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा, बाढ़ से प्रभावित किसानों की मांग को भी पूरा किया गया है। फिरोजपुर में 5200, फाजिल्का में 3000 और अमृतसर में 2800 एकड़ सरकारी जमीन पर किसान लंबे समय से खेती कर रहे हैं। अब सरकार ने तय किया है कि सरपंच, पंच या पटवारी की एक कमेटी यह प्रमाणित करेगी कि जमीन पर वास्तव में कौन खेती कर रहा है, जिसके आधार पर सीधे पीड़ित किसानों को मुआवजा राशि जारी की जाएगी।

कोविड वॉलंटियर्स को विशेष छूट

कोरोना महामारी के दौरान सेवाएं देने वाले पैरा मेडिकल और नर्सिंग वॉलंटियर्स को भी पंजाब सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने निर्णय लिया है कि कोविड के दौरान सेवाएं देने वाले इन वॉलंटियर्स को भविष्य में सरकारी भर्तियों में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। जिन वॉलंटियर्स ने एक साल से कम समय तक सेवा दी है, उन्हें भर्ती प्रक्रिया में पांच अतिरिक्त अंक मिलेंगे, जबकि एक साल से अधिक सेवा देने वालों को दस अतिरिक्त अंकों का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कैबिनेट ने ग्रुप सी नर्सिंग स्टाफ के 361 नए पदों को भरने की आधिकारिक मंजूरी भी दे दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

भाजपा नेत्री निमिषा महिता ने की शिकायत : गढ़शंकर में माईनिंग माफिया दुारा जंगल व पहाड़ों से किए जा रहे खिलवाड़ के खिलाफ की वन विभाग के प्रमुख सचिव से शिकायत

1.85 किलोमीटर के बाद करीव दस किलोमीटर जंगल व पहाड़ काट कर बनाए रास्ते पर पौदे लगवाए की मांग गढ़शंकर । भाजपा की हलका गढ़शंकर की इंचार्ज निमिषा महिता दुारा गढ़शंकर उपमंडल में अवैध...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर संवैधानिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ा रही सरकार : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव के मामले में राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों के विपरीत ही चलती रही सरकार हिमाचल की कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों से मिले जयराम ठाकुर, ली सेल्फी एएम नाथ। धर्मशाला :  विधानसभा...
article-image
पंजाब

दो गिरफ्तार एक फरार, पीएनबी बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश

माहिलपुर:   गढ़शंकर-माहिलपुर इलाके में बैंक एटीएम लूटने वाले गिरोह की गतिविधियां जोरों पर है। पिछले दिनों गढ़शंकर के स्तनोर गांव में पंजाब एंड सिंध बैंक का एटीएम इन लुटेरों का शिकार बना था और...
article-image
पंजाब

भगोड़ा करार दिया बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह को मोहाली अदालत ने : राजजीत सिंह करोड़ों रुपये की नशा तस्करी, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार के केस में मार्च महीने से फरार चल रहा

मोहाली  :  मोहाली अदालत ने पंजाब पुलिस के बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह को भगोड़ा करार दे दिया है। राजजीत सिंह करोड़ों रुपये की नशा तस्करी, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार के केस में मार्च महीने...
Translate »
error: Content is protected !!