13 स्टोन क्रशर यूनिट्स को बंद करने का आदेश : NGT ने 180 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना

by

चंडीगढ़ : शिवालिक पहाड़ियों के मामले में एन.जी.टी. ने बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि एनजीटी ने एक ऐतिहासिक आदेश में होशियारपुर और रूपनगर के शिवालिक पहाड़ियों में 13 स्टोन क्रशर यूनिट्स को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है और उन्हें 180 करोड़ रुपये से अधिक का पर्यावरणीय मुआवजा अदा करने का निर्देश दिया गया है। एनजीटी ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  को भी 90 दिनों के भीतर सभी क्रशर की जांच और कच्चे माल के स्रोत की पुष्टि करने का सख्त निर्देश दिए हैं।

बता दें कि मामला मीडिया रिपोर्ट से शुरू हुआ था, जिसमें बीट क्षेत्र के पहाड़ों के अवैध उत्खनन और विनाश को उजागर किया गया था। गढ़शंकर (होशियारपुर) और खेड़ा काल्मोट (रूपनगर) के गांवों में माइनिंग माफिया ने पहाड़ों को 200 फीट तक समतल कर दिया। यह क्षेत्र राज्य का मुख्य भूमिगत जल पुनर्भरण क्षेत्र है और प्राकृतिक बाढ़ अवरोध के रूप में काम करता है।

चेयरपर्सन न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एनजीटी ने PPCB को निर्देश दिया कि सभी 13 यूनिट्स बंद रहें और पहले से दर्ज आपराधिक मामलों को आगे बढ़ाया जाए। साथ ही, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को अब पूरे क्षेत्र में अन्य क्रशरों के कच्चे माल के स्रोत का सत्यापन करना होगा।

NGT ने होशियारपुर और रूपनगर के शिवालिक हिल्स क्षेत्र में कई स्टोन क्रशर यूनिट्स को पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगाया है।

NGT ने 5 क्रशर और उनके जुर्माने तय किए :-

गंगा स्टोन क्रशर: ₹85,51,39,441

आदेश स्टोन क्रशर: ₹24,57,04,995

न्यू सतलुज स्टोन क्रशर (यूनिट-1): ₹18,67,78,148

कलगीधर स्टोन क्रशर: ₹14,01,95,032

सत साहिब स्टोन क्रशर: ₹11,31,34,850

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

7 खिलाड़ियों को पीपीएस और 4 खिलाड़ियों को पीसीएस किया नियुक्त : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र बांटे

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज 11 खिलाड़ियों को क्लास-1 अधिकारी के नियुक्ति पत्र बांटे। जिसमें  7 खिलाड़ियों को पीपीएस और 4 खिलाड़ियों को पीसीएस नियुक्त किया गया। इसके साथ ही सीएम...
article-image
पंजाब

विश्व रक्तदान दिवस मौके रक्तदान संबंधी जागरूक किया

गढ़शंकर : विश्व रक्तदान दिवस के तहत सिविल अस्पताल गढ़शंकर में 14 जून से 14 जुलाई तक विश्व रक्तदान महीना मनाया जा रहा है। रक्तदान माह के तहत आज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में रक्तदान...
article-image
पंजाब

दूध, दूध से बनने वाले पदार्थ, गुड़ व शक्कर के सैंपल जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने लिए, जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे फूड व ड्रग टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़

शुद्ध व मानक खाने-पीने वाले पदार्थ हर हाल में यकीनी बनाए जाएंगे: डा. लखवीर सिंह होशियारपुर, 21 जनवरी: शुद्ध व मानक खाने-पीने वाले पदार्थों की उपलब्धता को यकीनी बनाने की वचनबद्धता को दोहराते हुए...
article-image
पंजाब

शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह क्लब द्वारा आयोजित 14वां फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न : फाइनल मैच में धमाई की टीम ने समुंदड़ा की टीम को 1-0 हराकर बनी विजेता

एथलेटिक मीट, रस्साकशी, गोला फेंक और लंबी कूद आकर्षण का केंद्र रहे गढ़शंकर, 21 नवम्बर : शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा दिलप्रीत सिंह ढिल्लों की याद में आयोजित 14वां...
Translate »
error: Content is protected !!