मां-बाप के इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या, दोस्तों ने कहा था- एक्सीडेंट हो गया

by

 लुधियाना :  जिले के हैबोवाल इलाके के लक्ष्मी नगर में बीए के एक छात्र की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक की पहचान पंकज के रूप में हुई, जो माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक के पिता मनोज कुमार ने बताया कि पंकज आर्य कॉलेज का छात्र था. वह दोपहर 3 बजे के करीब खाना खाने के बाद घर से यह कह कर निकला था कि वह दोस्तों से मिलने जा रहा है. पिता ने बताया कि उन्हें रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि पंकज का एक्सीडेंट हो गया है. हालांकि मौके पर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि पंकज की मौत गोली लगने से हुई है।

हादसा या कत्ल? …शुरुआती जानकारी के मुताबिक पंकज अपने दोस्तों के साथ था. शुरू में यह अफवाह थी कि उसका एक्सीडेंट हुआ है लेकिन शरीर पर गोली के निशान मिलने से मामला पूरी तरह बदल गया. अब पुलिस इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है कि क्या गोली गलती से चली थी या गोली किसी ने मारी है।

मामले की जांच कर रही पुलिस : एसएचओ हैबोवाल ने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. पीड़ित परिवार के बयान ले लिए गए हैं. लाश को सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है. घटना स्थल पर मौजूद दोस्तों की भूमिका और इस्तेमाल किए गए हथियार की जांच जारी है. पंकज के पिता साइकिल रिपेयर का काम करते हैं और उसकी मां एक घरेलू महिला है. इकलौते भाई की मौत पर उसकी बहन और माता-पिता का रो-रो बुरा हाल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन के 52 दिन पूरे – किसानों का दावा- ‘जगजीत सिंह डल्लेवाल का वजन 20 किलो हुआ कम’

पंजाब के किसानों की लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है. जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 52वां दिन है. वहीं, किसानों ने अपने आंदोलन को और तेज करने के संकेत दिए...
article-image
पंजाब

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा : प्रणव किरपाल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युवा कांग्रेस नेता प्रणव किरपाल ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा। उन्होंने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय राज्य अधिवेशन गढ़शंकर में शुरू – पंजाब में जनवादी स्त्री सभा को और मजबूत करने की जरूरत : मरियम धावले

गढ़शंकर, 19 अगस्त।  अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय 13वां राज्य अधिवेशन आज गढ़शंकर में ग़दरी बीबी गुलाब कौर हाल, शहीद-ए- आज़म भगत सिंह की माता विद्यावती नगर में शुरू हुआ।  ...
Translate »
error: Content is protected !!