संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

by

चंडीगढ़ :  औद्योगिक विकास और निवेश सुविधा के प्रति पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, ऊर्जा एवं स्थानीय निकाय मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने आज इंडस्ट्रियल पार्क, वज़ीराबाद (मंडी गोबिंदगढ़) में ₹300 करोड़ की लागत से स्थापित कारगिल प्राइवेट लिमिटेड के नए डेयरी फीड प्लांट का उद्घाटन किया।

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में “इन्वेस्ट पंजाब” पहल के माध्यम से राज्य में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश आ रहे हैं। इन निवेशों से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं और राज्य के समग्र आर्थिक विकास को गति मिल रही है।

उन्होंने कहा कि बढ़ता निवेशक विश्वास इस बात का संकेत है कि पंजाब विशेष रूप से कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य बन रहा है। राज्य सरकार प्रगतिशील नीतियों और शांतिपूर्ण औद्योगिक वातावरण के माध्यम से व्यवसाय-अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र सुनिश्चित करने तथा हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

15 एकड़ में फैला यह संयंत्र 4.5 लाख मीट्रिक टन वार्षिक उत्पादन क्षमता रखता है और दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा डेयरी फीड प्लांट है। बठिंडा के बाद पंजाब में कारगिल की यह दूसरी प्रमुख इकाई है, जिससे राज्य की कृषि-औद्योगिक मूल्य श्रृंखला और सुदृढ़ होगी। कारगिल प्रबंधन ने संयंत्र की स्थापना में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के अथक प्रयासों की सराहना की।

मंत्री ने कहा कि यह संयंत्र डेयरी किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा क्योंकि उच्च गुणवत्ता वाला पशु आहार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा, जिससे दूध उत्पादन, गुणवत्ता और किसानों की आय में वृद्धि होगी। वैज्ञानिक रूप से विकसित यह फीड पशुओं के स्वास्थ्य और उत्पादकता को बेहतर बनाएगा तथा पंजाब के डेयरी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार पंजाब को देश का अन्न भंडार कहा जाता है, उसी प्रकार वह शीघ्र ही अन्य राज्यों को दूध आपूर्ति करने वाला अग्रणी राज्य भी बनेगा।

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने बताया कि 13 से 15 मार्च तक मोहाली में आयोजित होने वाला “प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026” राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की बड़ी भागीदारी आकर्षित करेगा। उन्होंने दोहराया कि सरकार पंजाब को देश के शीर्ष औद्योगिक राज्यों में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब में उद्योग निरंतर प्रगति कर रहा है और उद्योगपतियों ने राज्य की सक्रिय एवं प्रगतिशील नीतियों पर संतोष व्यक्त किया है।

इससे पूर्व स्थानीय विधायक श्री लखबीर सिंह राय ने कहा कि कारगिल संयंत्र की स्थापना से क्षेत्र के लगभग 1,000 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले फीड की उपलब्धता से पशुओं के स्वास्थ्य और दूध की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. सोना थिंद, अतिरिक्त उपायुक्त सुश्री पूजा स्याल ग्रेवाल, डेविड वेबस्टर (एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एवं चीफ रिस्क ऑफिसर), ऋषि वर्मा (एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, चीफ लीगल एवं कंप्लायंस ऑफिसर एवं कॉर्पोरेट सेक्रेटरी, चेयर एशिया पैसिफिक क्षेत्र), एड्रियानो मारकॉन (प्रेसिडेंट, कारगिल एनिमल न्यूट्रिशन एंड हेल्थ) तथा रविंदर बलैन (सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर, कारगिल एनिमल न्यूट्रिशन एंड हेल्थ, इंडिया एवं प्रेसिडेंट, कारगिल इंडिया) भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत 

गढ़शंकर, 18 अक्तूबर  : चंडीगढ़-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर गांव भज्जल के रेलवे फाटक के पास ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान...
article-image
पंजाब

पंजाबी भाषा के प्रति जागरूक करने के लिए ढोल नगाड़े बजाकर शहर में मार्च निकाला

गढ़शंकर : केन्द्रीय पंजाबी लेखक सभा के आमंत्रण पर अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर पंजाबी मातृभाषा के लिए सार्वजनिक स्थान दोआबा साहित्य सभा, दर्पण साहित्य सभा सेला कलां, जीवन जागृति मंच एवं लोकतांत्रिक शिक्षक मोर्चा...
article-image
पंजाब

गेहूं की चोरी , दो पर मामला दर्ज

गढ़शंकर – माहिलपुर पुलिस ने एफसीआई गोदाम से गेहूं की बोरियां चोरी करने के आरोप में एफसीआई इंस्पेक्टर की शिकायत पर दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के...
article-image
पंजाब

ग्रीन स्कूल प्रोग्राम: होशियारपुर ने देश भर से ‘बेस्ट ग्रीन डिस्ट्रिक्ट’ अवार्ड जीता- इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राप्त किया पुरस्कार

प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक और विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र के महानिदेशक सुनीता नारायण ने पुरस्कार दिया – डिप्टी कमिश्नर की ओर से समूची टीम को बधाई होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  भारत सरकार के...
Translate »
error: Content is protected !!