पूर्व कबड्डी खिलाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां, गैंगस्टर द्वारा मिली धमकी आडियो वायरल

by

पट्टी :  पिछले समय से पंजाब में कबड्डी खिलाडिय़ों का जीना दूभर हो रहा है। सूबे के किसी न किसी कबड्डी खिलाड़ी पर जानलेवा हो रहे हैं। इन हमलों में खिलाडिय़ों की जान भी गई हैं। अब ताजा मामला तरनतारन जिले के पट्टी कस्बे से सामने आया है।
यहां इंटरनेशनल स्तर के पूर्व कबड्डी खिलाड़ी बलवीर सिंह निवासी भुजड़ावाला पर जान से मारने की नीयत से गोलियों से हमला हुआ है। इसके साथ ही उसके साले हरविन्द्र सिंह पर हमला किया गया। बलवीर सिंह को 2 गोलियां छू कर चली गईं। इसके साथ उनके ट्रैक्टर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं गईं। इस संबंध में कुछ नौजवानों ने थाना झबाल में मामला दर्ज किया गया है।
इस संबंधी कबड्डी खिलाड़ी बलवीर सिंह बल्ला पुत्र मोहन सिंह निवासी भुजड़ावाला ने बताया कि वह तथा उसका साला हरविन्द्र सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी अड्डा झबाल अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे थे कि वह मैडिकल स्टोर पर दवाई लेने लग पड़ा तथा हरविन्द्र सिंह भिखीविंड रोड पर ट्रैक्टर का फिल्टर साफ करवाने लगा। इतनें में तीन गाडिय़ां इनोवा, क्रिस्टा, बैलोनो तथा एक सियाज पर 14-15 व्यक्ति सवार होकर आए और उसके साले से ट्रैक्टर छीन कर हवाई फायर करके भिखीविंड रोड की तरफ ले गए। जब वह मौके पर पहुंचे और अपने साथियों समेत इनका पीछा किया और इन्हें बोहड़ी साहिब गुरुद्वारे के समीप ट्रैक्टर समेत रोक लिया।
बलवीर सिंह ने कहा कि इस मौके पर हमला करने वाले नौजवानों की पहचान कर ली गई है। जिनमें लवप्रीत सिंह उर्फ एलपी, मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, जसकरण सिंह निवासी पंजवड़ कलां तथा भोला संधू को पहचाना गया है। जिनके पास असला था तथा इन व्यक्तियों ने उन्हें मार देने के नीयत से फायर किए थे और उन्होंने ट्रैक्टर से ओट करके अपनी जान बचाईं। मौके पर रोला पडऩे पर यह आरोपी मौके से फरार हो गए।
बलवीर सिंह ने बताया कि इसके बाद गैंगस्टर रछपाल सिंह दोला वासी भच्चर जो कि गोइंदवाल जेल में बंद है, उसके द्वारा भी फोन

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर में जहरीली शराब पीने लोगों की मौत पंजाब सरकार की नालायकी का परिणाम : पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था का निकला जनाजा : खन्ना

होशियारपुर 13 मई :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार की नाकामियों का हर्जाना पंजाब की जनता को भुगतना पड़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेस ब्रीफिंग में सेना ने बताई अंदर की बात…..जानिए कितने बजे और कब क्या-क्या हुआ

नई दिल्ली।  पहलगाम हमले के 15 दिनों के अंदर ही भारतीय सेना ने इसका बदला सूत समेत ले लिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया है।आतंकी हमले...
article-image
पंजाब

बंगा को हराकर माहिलपुर की टीम ने जीती ट्रॉफी : अपना पंजाब एन.आर.आई फुटबॉल क्लब की ओर से चक गुरु में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न

गढ़शंकर, 14 नवंबर : गांव चक गुरु में अपना पंजाब एन.आर.आई. फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित छह दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। ऑल ओपन वर्ग के फाइनल मैच में माहिलपुर कॉलेज की टीम...
Translate »
error: Content is protected !!