सीएचसी अशला में लैब टेस्ट सुविधा शुरू : 110 प्रकार के टेस्ट होंगे निःशुल्क

by
एएम नाथ।  करसोग, 28 फ़रवरी :  राज्य सरकार के दिशा निर्देश में स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य खंड करसोग के अंतर्गत एक नई पहल करते हुए दूरदराज़ क्षेत्र सीएचसी अशला में आज से लैब टेस्ट की सुविधा औपचारिक रूप से शुरू कर दी है।
इस नई व्यवस्था के तहत सीएचसी स्तर के इस अस्पताल में अब खून, पेशाब सहित अन्य सभी 110 प्रकार टेस्ट निःशुल्क किए जाएंगे। इन सभी परीक्षणों के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
डॉ गोपाल चौहान, बीएमओ करसोग ने बताया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आमजन को घर-द्वार पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में यह टेस्ट सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर जांच सेवाएं मिलेंगी और उन्हें विभिन्न बीमारियों से संबंधित टेस्ट करवाने के लिए दूर के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, पीएचसी ग्वालपुर और पीएचसी महोग में भी मरीजों के रक्त नमूने लिए जाएंगे, जिन्हें जांच के लिए सीएचसी अशला भेजा जाएगा तथा संबंधित मरीजों को उनकी रिपोर्ट अगले दिन उपलब्ध करवा दी जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस सुविधा से क्षेत्रवासियों का समय और खर्च दोनों में बचत होंगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की समस्या से निपटने के लिए जल्द ही ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ शुरू किया जाएगाः मुख्यमंत्री

रोहित भदसाली।  शिमला : नशे की समस्या से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ शुरू करने जा रही है। यह एक राज्यव्यापी अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य इस समस्या से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 दिनों से लापता लापता चीफ इंजीनियर को ढूंढने पर एक लाख रुपए इनाम : राज्य पावर कारपोरेशन चीफ इंजीनियर की पत्नी ने लगाए ये आरोप

 एएम नाथ। शिमला : राज्य पॉवर कारपोरेशन के लापता प्रमुख अभियंता, महाप्रबंधक विमल गुप्ता की पत्नी किरण नेगी ने उच्च अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ के ट्रेनियों ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस

सन्तोषगढ़ । 21 जून :   भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में गत दिवस इन्टरनैशनल योग दिवस मनाया गया इस प्रोग्राम के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश हितों की सबसे बड़ी कानूनी लड़ाइयों में निर्णायक पहल …कभी भी प्रदेश हितों के साथ समझौता नहीं करूंगा : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के हितों से जुड़े लंबे समय से लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी कर हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत नेतृत्व...
Translate »
error: Content is protected !!