राधा स्वामी सत्संग ब्यास केंद्र की ओर से बद्दी में लगाया रक्तदान शिविर : शिविर में 367 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

by

बी बी एन, 1 मार्च (तारा) : राधा स्वामी सत्संग ब्यास केंद्र में चौथा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 367 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में रक्तदानियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया जिसने कुल 503 लोगो ने भाग लिया जिसने से 367 लोगो ने रक्त दान किया बाकी 136 लोग डॉक्टरों की जाँच ने अस्वस्थ पाए गए ।
यह शिविर पीजीआई चंडीगढ़ डॉक्टरों की 16 सदस्यीय टीम के सहयोग से संचालित हुआ।
शिविर में व्यवस्थाओं का संचालन राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सेवादारों की ओर से अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। सबसे पहले रक्तदाताओं का पंजीकरण हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों की देखरेख में रक्तदान की प्रक्रिया पूरी की गई। रक्तदान के उपरांत रक्तदानियों के लिए रिफ्रेशमेंट की विशेष व्यवस्था भी की गई। सुबह नाश्ते से लेकर दोपहर के भोजन तक की पूरी व्यवस्था राधा स्वामी सत्संग ब्यास केंद्र की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराई गई।
इस शिविर के सफल आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास समाज सेवा के कार्यों में सदैव प्रणेतृत्व करता रहा है। मानवता की सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाले इस संगठन ने एक बार फिर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ऐसी समाजिक गतिविधियां न सिर्फ रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं, बल्कि एक स्वस्थ और सहज समाज के निर्माण में भी अपना अहम योगदान देती हैं। इस अवसर पर राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख सेवादार मौजूद रहे।

बद्दी के सत्संग केंद्र में रक्तदान केंद्र की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए युवा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा की सीमाएं सील-अलर्ट पर जवान : रुटीन गश्त बढ़ाने के फरमान, सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा का पहरा

एएम नाथ। चम्बा :  पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी घटना के बाद जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। सीमाओं की सुरक्षा पर तैनात जवानों को अलर्ट मोड में रहने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बंद रहेगी : बड़सर के कई गांवों में 13 को बंद रहेगी बिजली

बड़सर 12 सितंबर। विद्युत उपमंडल बड़सर में 13 सितंबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते गांव टिक्कर राजपूतां, टिक्कर ब्राह्मणा, बुंबलू, हार, कोठी, कलौहण, ब्याड़, ननावां, संगारल, क्योटा, जंदराणा, घुमारली, नौहल, राईयां, नगैहरड़ा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा मार्ग पर फंसे 5 श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू

चंबा, 28 जुलाई । हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर प्रशासन की त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप मणिमहेश यात्रा मार्ग पर प्रतिकूल मौसम के बीच फंसे हैदराबाद के पांच श्रद्धालुओं का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा गार्डों, सुपरवाईजरों के  लिए होगी स्क्रीनिंग : पूर्व सैनिकों के लिए 11 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक जिलावार होगी  स्क्रीनिंग प्रक्रिया

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क https://hpexservicemen.org चंबा, 8  दिसंबर : सचिव हि०प्र० पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर  दीप्ति  मंढोत्रा  ने बताया कि पूर्व सैनिकों को विभिन्न विभागों, बोर्डों, संस्थाओं, एवं केन्द्रीय व राज्य सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!