अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और चंबा दिवस का संयुक्त रूप से होगा आयोजन : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

चंबा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी को लेकर हेरिटेज वॉक होगी आयोजित

ऐतिहासिक अखंड चंडी महल के दरबार हाल में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह

एएम नाथ। चंबा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तथा चंबा दिवस के उपलक्ष पर 8 मार्च को जिला मुख्यालय चंबा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज बचत भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि चंबा रियासत के भारत में विलय तथा वर्ष 1948 में नागरिक प्रशासन के पहले उपायुक्त द्वारा कार्यभार संभालने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के उपलक्ष्य में 8 मार्च को चंबा डे तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को संयुक्त रूप से मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8.30 बजे भूरी सिंह संग्रहालय से की जाएगी। इसके उपरांत चंबा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित करवाने के उद्देश्य से एक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। इस हेरिटेज वॉक के दौरान प्रतिभागियों को चंबा के प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक स्थलों तथा सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया जाएगा। यह भ्रमण एक गाइडेड टूर के रूप में आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञ मार्गदर्शक प्रतिभागियों को चंबा के समृद्ध इतिहास की जानकारी देंगे।
मुकेश रेपसवाल ने बताया कि हेरिटेज वॉक के पश्चात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ऐतिहासिक अखंड चंडी महल के दरबार हॉल में किया जाएगा। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों तथा शिल्पकारों- दस्तकारों द्वारा स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि स्थानीय हस्तशिल्प और उत्पादों को बढ़ावा मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इनमें आशा- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग लेंगी।
इस दौरान जिला चंबा से संबंध रखने वाली विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की निरंतरता में आगामी सप्ताह के दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में तीन विशेष व्याख्यान सत्र भी आयोजित किए जाएंगे जिनमें जिला चंबा की विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर चुकी महिलाएं छात्राओं के साथ संवाद करेंगी।
इसके साथ दसवीं और बारहवीं कक्षा की मेरिट सूची में आने वाली छात्राओं को भी प्रत्येक वर्ष की भांति इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
उपायुक्त ने सभी चंबा निवासियों, विशेषकर युवाओं से आग्रह किया है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।
इस दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, महिला एवं बाल विकास से सीडीपीओ राजेश राय, जिलाध्यक्ष मिशन समन्वयक मनोहर नाथ सहित प्रेस प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली महंगी कर सुक्खू सरकार ने प्रदेश वासियों को दिया झटका : हिमाचल प्रदेश विद्युत (शुल्क) विधेयक ध्वनिमत से पारित

रोहित भदसाली।  शिमला, 10 सितंबर । हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट का सामना कर रही सुक्खू सरकार ने राज्य के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। इस संबंध में विधानसभा ने मंगलवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने विभागों से मांगा बजट व्यय का विवरण, संतुलन न होने पर सख्ती

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में जनता की कल्याणकारी योजनाओं के लिए जारी बजट के खर्च में असंतुलन के कारण सभी सरकारी विभागों को चेतावनी दी है। कुछ विभाग तय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में अब 61,312 को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशनः वीरेंद्र कंवर

ऊना: 4 अक्तूबरः जिला ऊना में एक अक्तूबर 2022 से 61,312 पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जाएगा। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुफिया एजेंसियों के लिए सांसद मनीष तिवारी ने कानूनी ढांचा और संसदीय निगरानी स्थापित करने पर जोर दिया

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक बार फिर से देश की खुफिया एजेंसियों के लिए कानूनी ढांचा और संसदीय निगरानी स्थापित करने पर जोर दिया है। तिवारी ने कहा कि उन्होंने पहली बार 2011...
Translate »
error: Content is protected !!