असम राइफल्स के जेसीओ स्व. चंद्र प्रकाश को नम आंखों से दी अंतिम विदाई : विधायक केवल सिंह पठानिया ने दी श्रद्धांजलि

by
शाहपुर, 7 मार्च।  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की रेहलू पंचायत के नागनी गांव निवासी स्वर्गीय चंद्र प्रकाश के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।May be an image of one or more people
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय चंद्र प्रकाश असम राइफल्स में जेसीओ के पद पर कार्यरत थे और तीन दिन पहले असम के सिलचर में तैनात रहते हुए उनका अचानक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
स्वर्गीय चंद्र प्रकाश अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। उल्लेखनीय है कि करीब छह माह पहले ही उनकी धर्मपत्नी का भी निधन हो गया था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
अंतिम संस्कार के दौरान जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए सलामी दी और पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्वर्गीय चंद्र प्रकाश की सेवाओं को याद करते हुए कहा कि देश की सेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के निर्माण के लिए जिले की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन – उपायुक्त, लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना

03 से 05 अगस्त तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी बैठकें, जनभागीदारी से तय होगी विकास की दिशा एएम नाथ।  केलांग, 24 जुलाई….उपायुक्त, लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

142 बूथ का जिम्मा महिला कर्मचारियों को : विधानसभा चुनावाे में 5388409 मतदाता करेगे मतदान

शिमला । हिमाचल विधानसभा चुनाव में इस साल 5388409 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इसमें 2723000 पुरुष मतदाता और 26 लाख 61 हजार से ज्यादा महिला मतदाता शामिल हैं। 64593 सर्विस मतदाता हैं,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर मंच से अपने ही विधायकों को कोसना मुख्यमंत्री की बौखलाहट : हर मंच से अपने ही विधायकों को कोसना मुख्यमंत्री की बौखलाहट – जयराम ठाकुर जयराम ठाकुर

भारतीय के लोगों के सुझाव  से ही तैयार होगा बीजेपी  का संकल्प पत्र एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हर मंच से अपनी ही पार्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िला की प्रारूप क्षेत्रीय योजना पर हितग्राही परामर्श बैठक आयोजित : प्रकृति की सुरक्षा में ही सुरक्षित भविष्य निहित- डॉ. शांडिल

 सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन ज़िला की प्रारूप क्षेत्र योजना में सभी हितधारकों के सुझावों को...
Translate »
error: Content is protected !!