बीपीएल में चयन के लिए 12 मार्च तक पंचायतो में करें आवेदन

by

50 दिन तक मनरेगा में काम करने वाले लोग ही कर पाएंगे अप्लाई,

18 मार्च तक बीपीएल सूची बन कर हो जाएगी तैयार

तैयार सूची पर आपत्ति दर्ज करने के लिए दिया जाएगा एक माह का समय

पट्टा मेहलोग, 7 मार्च (तारा) : बीपीएल परिरवार के चयन के लिए 12 मार्च तक अंतिम तिथि रखी गई है। पिछले वित्तीय वर्ष में जिस भी व्यक्ति ने 50 दिन का काम किया है, वो ही इसके लिए अप्लाई कर सकता है। 12 मार्च के बाद सभी आवेदन ब्लाक स्तर की कमेटी के लिए भेजे जाएंगे। ब्लाक कमेटी एसडीएम बद्दी की अध्यक्षता में बनेगी जिसमें सदस्य सचिव बीडीओ पट्टा कुलदीप सिंह होंगे।

हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने बीपीएल परिवार के चयन के लिए नए आदेश जारी किए है। जिन लोगों ने पिछले वर्ष 50दिन तक मनरेगा में कार्य किया है वो लोग इसके लिए पात्र होंगे। पात्र लोग 12 मार्च तक अपनी अपनी पंचायतो में बीपीएल परिवार के चयन के लिए आवेदन कर सकते है। इसके बाद यह सूची पंचायतों की ओर से ब्लाक कमेटी को भेजी जाएगी। ब्लाक कमेटी की ओर से पंचायतो से आई सूची की जांच की जाएगी। जांच के बाद सभी पात्र लोगों की सूची तैयार करके उसे प्रदर्शित किया जाएगा। यह सूची सभी पंचायतों घरों, एसडीएम कार्यालय व बीडीओ कार्यालय में प्रकाशन के लिए रखी जाएगी। परिवार के चयन में कोई भी निर्धारित संख्या नहीं है। जो भी व्यक्ति इस दायरे के बीच में आता है उसे इसके लिए पात्र माना जाएगा।
खंड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से पहले जारी दिशा निर्देशों में संशोधन करते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसे परिवार जिनके सभी वयस्क सदस्यों ने पिछले वित्तिय वर्ष में मनरेगा के तहत कम से कम 50 दिन काम किया हो उन्हें बीपीएल सूची में शामिल करने पर विचार किया जाएगा। इसके लिए नए आवेदन 12 मार्च तक इच्छुक पात्र परिवार सम्बंधित ग्राम पंचायतों में सदस्य सचिवों के पास अपना आवदेन जमा करवा सकते है। उसके बाद सभी नाम ब्लाक सूची के पास छंटनी के लिए आ जाएंगे। 18 मार्च को बीपीएल परिवारों को सूची प्रकाशित की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पानी की एक बूंद नहीं, दूसरे राज्यों को देने के लिए : रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल में बोले पंजाब मुख्यमंत्री मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल के सामने राज्य का आधिकारिक पक्ष रखा। इसके साथ ही उन्होंने इस पक्ष की वकालत करते हुए साफ कहा कि पंजाब के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के माध्यम से सीएम जय राम ठाकुर ने वीरेंद्र कंवर को दिए निर्देश

कोरोना पर वीरेंद्र कंवर पंचायत प्रतिनिधियों से ब्लॉक स्तर पर करेंगे बातचीत ऊना – कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रदेश भर के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वीडियो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्रह्मकुमारियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुक्खू की कलाई पर राखी बांधी

शिमला : ब्रह्मकुमारी, शिमला शाखा से ब्रह्मकुमारियों ने आज शिमला में रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की कलाई पर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने उन्हें रक्षा बंधन की हार्दिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तिहाड़ जेल का सुपरिन्टेंडेंट सस्पेंड : मंत्री जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने व ठग सुकेश को धमकाने के आरोप में

दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने और जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को धमकी देने के आरोप पर कार्रवाई करते हुए तिहाड़ जेल के बैरक...
Translate »
error: Content is protected !!