निलंबित DIG भुल्लर की बढ़ेगी और परेशानी : सीबीआई जल्द दाखिल करेगी चार्जशीट, खर्चे तथा अर्जित संपत्ति का पता लगा रही

by

चंडीगढ़  :  निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रिश्वतखोरी के मामले में पकड़े जाने के बाद अब उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी चलाया जाएगा।

सीबीआई ने पिछले वर्ष उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। उनके निवास से बरामद संपत्ति उनकी आय से कहीं अधिक थी। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई उनकी संपत्ति की गहन जांच कर रही है और उनकी आय, खर्चे तथा अर्जित संपत्ति का रिकार्ड एकत्रित किया जा रहा है।

सीबीआई जल्द ही उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है। भुल्लर के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में पहले ही चार्जशीट पेश की जा चुकी है और गृह मंत्रालय से मुकदमा चलाने की मंजूरी भी प्राप्त हो चुकी है।

भुल्लर और उनके बिचौलिए कृष्णु शारदा को 16 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था। उन पर मंडी गोबिंदगढ़ के एक कारोबारी से आठ लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। सीबीआई ने उनके सेक्टर 40 स्थित आवास पर छापेमारी कर साढ़े सात करोड़ रुपये और ढाई किलो सोना बरामद किया था

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में खालसा कॉलेज माहिलपुर का दाखिला केंद्र का शुभांरभ : खालसा कॉलेज माहिलपुर में जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष फीस रियायत की व्यवस्था – प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह

गढ़शंकर , 27 मई :  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर ने गढ़शंकर शहर और आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन, काउंसलिंग और नए सत्र में दाखिले की सुविधा देने के...
article-image
पंजाब

अमृतपाल की हथियारों के साथ राजा वडिंग ने की फोटो शेयर : लिखा- हथियारों को उत्साहित न करें

लुधियाना। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर अमृतपाल सिंह की फोटो हथियार के साथ शेयर की। वड़िंग ने अमृतपाल की फोटो शेयर कर लिखा कि वह अमृत छका कर...
article-image
पंजाब

सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट रोड ने आप सरकार की लापरवाही उजागर की : दीवान

लुधियाना में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति: कांग्रेस लुधियाना, 25 फरवरी: भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए जा रहे बड़े-बड़े दावों की शर्मनाक सच्चाई को दर्शाते हुए, यह है...
article-image
पंजाब

प्रेमिका के भाइयों ने शादी का झांसा देकर बुलाकर कर दी हत्या

 लुधियाना :   टिब्बा रोड में स्थित पुनीत नगर में एक प्रेमिका के भाइयों ने 25 वर्षीय युवक सचिन तिवाड़ी को शादी का झांसा देकर लुधियाना बुलाया और फिर दिनदहाड़े सड़क पर तेजधार हथियारों से...
Translate »
error: Content is protected !!