जगदीजोत गुरुद्वारा भूपनगर में स्थापना दिवस पर लगाया विशाल भंडारा

by

अरदास के बाद झंडे की रस्म निभाई  : दूध, गंगाजल में स्नान के बाद लगाया नया झंडा, अंखड पाठ का भोग डला

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

बीबीएन, 8 मार्च (तारा) :  बद्दी साई रोड पर थाना पंचायत के अंतर्गत भूपनगर स्थित ऐतिहासिक जगदी जोत बाबा जवाहर सिंह महाराज हरीपुर गुरुद्वारा साहिब में रविवार को विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे कड़ुआना गुल्लरवाला गुरुद्वारा के पाठी गुलाब सिंह व मुख्य पुजारी पंडित राजेन्द्र कोठारी ने अरदास करने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्यों ने झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई। इसके उपरांत गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अखंड पाठ का भोग डाला गया। पुराने झंडे को उतार कर दूध व गंगा जल से स्नान उपरांत नया झंडा चढ़ाया गया। गुरुद्वारा दरबार के प्रबंधक तारा चंद चौधरी व मुख्य पुजारी राजिन्दर कोठारी ने बताया कि इस आयोजन में धर्मपुर, थाना, धकडू माजरा, लेही,भटोली, गोरखनाथ, गुल्लरवाला, कडुआना, डोरिया, कौंड़ी, भटोली,मलगन, बौनी, फल्ला, वर्धमान मार्किट, जोहड़ी वाला, भूपनगर, तथा विभिन्न कम्पनियों में कार्यरत हजारों प्रवासी मजदूरों ने प्रसाद ग्रहण किया।
दोपहर एक बजे से देर शाम तक भंडारे का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। थाना पंचायत के पूर्व प्रधान अशोक धर्मपुरी व पूर्व वार्ड पंच रामजी कौंडल ने बताया कि बद्दी उपमंडल में इस धार्मिक स्थल पर सबसे बड़ा भंडारा लगता है। दोपहर बाद शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। भंडारे में दस हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर थाना पंचायत के पूर्व प्रधान अशोक धर्मपुरी, गुरमैल चौधरी, बीआर शर्मा, तारा चंद चौधरी, सत पाल धीमान, तिलक धीमान, गिरधारी लाल कश्यप, प्रेम चंद, नंद लाल गुरु, राजेन्द्र झल्ला, दीवान चंद, परमजीत सिंह, मनिंदर कंबोज, फ़क़ीर चंद पंछी, कमल वर्मा, राकेश धीमान, राजेश गुरु, रामजी कौंडल, हुकम चंद, सोहन लाल, गुलशन गुरु,कपिल शर्मा, रोहित गुरु, पवन चंदेल, रघुबीर चौधरी, सरवन पाठी,राम सरूप चोपड़ा, कमल चंदेल आदि बहुत से गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन :  भूपनगर स्थित ऐतिहासिक जगदी जोत बाबा हरिपुर गुरुद्वारा में झंडे की रस्म के दौरान उपस्थित स्थानीय लोग

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई को मिला तम्बाकू मुक्त संस्थान का प्रमाण पत्र

रोहित जसवाल ।  सन्तोषगढ़  :  हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत सन्तोषगढ़ नगर में संचलित हिम गौरव आई टी आई को स्वस्थ्य विभाग  तम्बाकू मुक्त संस्थान का प्रमाण पत्र दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कांग्रेस के बाद भाजपा को लगा बड़ा झटका : पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने दिया इस्तीफा, कहा, अब कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ सकते

एएम नाथ। केलंग : लाहौल स्पीति में सियासी उठा पटक के बीच आज पूर्व मंत्री रामलाल मारकण्डा लाहौल स्पीति पहुँचे। केलंग में आयोजित पार्टी बैठक व शक्ति प्रदर्शन के बीच जब भाजपा टिकट आबंटन कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत – रोहित ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज चौपाल में पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौपाल में आयोजित 66 वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करें सभी विभाग : मुकेश रेपसवाल 

एएम नाथ। चम्बा :   विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबंधित मामलों के निष्पादन में विभाग त्वरित कार्रवाई करें ताकि जनहित के विकास कार्यों को शीघ्र अमलीजामा पहनाया जा सके।...
Translate »
error: Content is protected !!