T 20 World Cup 2026 : दूसरी बार विश्व चैम्पियन बनने पर भारतीय टीम हुई मालामाल, मिली इतने करोड़ रुपए की मोटी राशि

by

भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से करारी शिकस्त दी। भारत ने फाइनल मैच में पहले खेलते हुए पांच विकेट गंवाकर 255 रन बनाए।

जवाब में न्यूजीलैंड टीम केवल 159 रन पर ही ढेर हो गई। लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने पर भारतीय टीम टीम पर पैसों की बारिश हुई है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 120 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड प्राइज पूल तय किया था, जो पिछले संस्करण से लगभग 20 प्रतिशत अधिक है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया को 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.5 करोड़ रुपए की मोटी इनामी राशि मिली। वहीं रनर-अप टीम के तौर पर न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.7 करोड़ रुपए की राशि मिली है। इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को 7.9 लाख डॉलर यानी करीब 7.24 करोड़ रुपए दिए गए हैं। वहीं टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण तक का सफर तय करने वाली टीमों को मोटी रकम मिली है। इसके लिए जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज को 3.8 लाख डॉलर यानी करीब 3.48 करोड़ रुपए दिए गए।

ऑस्ट्रेलिया को मिले करीब 2.3 करोड़ रुपए

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सभी 20 टीमों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी मोटी राशि दी है। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, कनाडा, आयरलैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और अमेरिका को 2.5 लाख डॉलर यानी करीब 2.3 करोड़ रुपए आईसीसी की ओर से दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महंत हरी दास जी की ओर से दलजीत अजनोहा को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कुटिया 108 संत बाबा ध्यान दास धूनेवाले गौशाला लंगेरी रोड माहिलपुर ब्रह्मलीन संत बाबा चरण दास जी (गुरु जी) धूनेवाले के मौजूदा महंत हरी दास जी की ओर से डॉ दलजीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हथकड़ी लगाई : अमेरिका में मृतधारी युवक को कृपाण उतारने के लिए कहा, मना करने पर लगाई हथकड़ी

जालंधर । अमेरिका की नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में एक सिख छात्र के साथ वहां की पुलिस द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया। हालांकि यह कोई रंगभेद या घृणा का मामला नहीं है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2989.44 करोड़ रुपये निवेश के 24 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान, 5610 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा, एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 22वीं बैठक में 

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 22वीं बैठक आयोजित की गई, जिसमें नए औद्योगिक उद्यम स्थापित करने और वर्तमान इकाइयों के...
Translate »
error: Content is protected !!