9 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

by

अमृतसर : सीमा पार से संचालित हो रही नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने 9 किलो हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को काबू किया है।

यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान रंजीत सिंह उर्फ राणा निवासी गांव गिल्लांवाली, अमृतसर के रूप में हुई है। नशीले पदार्थों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने नशे की खेप ले जाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे उसके हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (पीबी-14 डीओ-554) को भी जब्त कर लिया है।

इस तरह कर रहा था नशा तस्करी

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित एक तस्कर के संपर्क में था और अपने अन्य साथियों की मदद से अमृतसर के गांव घोनेवाला क्षेत्र से सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन की खेप प्राप्त कर रहा था। इस आॅपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए डीजीपी ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि संदिग्ध रंजीत ने हेरोइन की एक खेप प्राप्त की है और वह इस खेप को अमृतसर-रामदास रोड के पास अड्डा गांव अनियतपुरा के नजदीक किसी व्यक्ति को सौंपने जा रहा है।

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने इलाके के आसपास नाकेबंदी की और आरोपी को 9 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि इस नशा तस्करी नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है और इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

युद्ध नशे विरुद्ध अभियान जारी

पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान युद्ध नशे विरुद्ध के तहत प्रदेश भर में छापेमारी अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के 373वें दिन 75 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 9.1 किलोग्राम हेरोइन, 627 ग्राम अफीम, 545 किलोग्राम भुक्की, 320 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4,280 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इस प्रकार केवल 373 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 52,786 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 27 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद तिवारी ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा कॉलेजों से कई महत्वपूर्ण विषयों को हटाने पर चिंता की व्यक्त

निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को लाभ पहुँचाने का संदेह चंडीगढ़, 24 जुलाई: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने शहर के विभिन्न कॉलेजों से कई महत्वपूर्ण विषयों को हटाए जाने पर...
article-image
पंजाब , समाचार

महिला अध्यापिका से पिस्तौल की नोक पर पर्स छीना, मारपीट कर किया घायल

होशियारपुर । मोहल्ला सलावाड़ा की महिला टीचर को शुक्रवार को दो लुटेरो ने पिस्तौल दिखा लुट की वारदात को अंजाम दिया जिसके चलते पीड़िता ने थाना मेहटीयाना में शिकायत दर्ज करवाई  । पीड़िता रमनप्रीत...
पंजाब

अमेरिका से निर्वासित 30 पंजाबी प्रवासियों के नाम सामने आए, यहां देखें पूरी लिस्ट

अमेरिका से निकाले गए 205 भारतीयों को लेकर एक विशेष अमेरिकी सैन्य विमान पंजाब के अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंच गया है। अमेरिका से भारत भेजे गए 205 लोगों में से 104 की पहचान...
article-image
पंजाब

स्वास्थ्य विभाग ने कोविड को लेकर जारी की एडवाइजरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : स्वास्थ्य विभाग पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. पवन कुमार शगोत्रा ​​ने कोविड संबंधी एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में कोविड-19 मामलों...
Translate »
error: Content is protected !!