नेपाल बॉर्डर क्रॉस करने की कोशि‍श कर रही थी मह‍िला : SSB ने चेक क‍िया बैग में से मिली विदेशी सिगरेट और शराब

by

महराजगंज : तस्करी के लिए ले जाया रहा बड़ी मात्रा में विदेशी सिगरेट और शराब के साथ एक महिला को (एसएसबी सशस्त्र सीमा बल) के जवानों ने सोनौली सीमा से बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़ी गई आरोपित महिला की पहचान कृष्णा देवी पत्नी रोहित कुमार निवासी उत्तमनगर वेस्ट दिल्ली के रूप में हुई है।

22वीं वाहिनी एसएसबी की एफ कंपनी मुख्यालय सोनौली की टीम ने बुधवार को सीमा क्षेत्र में जांच कर रही थी। इसी दौरान एक महिला बैग लेकर सीमा पार करने की कोशिश करने लगी। तब तक एसएसबी जवानों ने उसे रोक लिया।

इसके बाद तलाशी लेने शुरू कर दी। बैग में अमेरिका और इंडोनेशिया की 19,780 सिगरेट स्टिक तथा 17 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। इसमें ब्लू लेबल की पांच और रेड लेबल की 12 बोतलें शामिल हैं। महिला इस सामान को नेपाल के काठमांडू स्थित कैसीनो तक पहुंचाने की फिराक में थी। इससे पहले भी वह कैसीनो जाने की बात स्वीकार कर चुकी है।

सहायक कमांडेंट सी. विवेक ने बताया कि बरामद विदेशी सिगरेट और शराब को आवश्यक कार्रवाई के बाद कस्टम कार्यालय को सुपुर्द कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई कस्टम विभाग द्वारा की जा रही है। कस्टम इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि बरामद सिगरेट और शराब की कीमत 296000 रुपये आंकी गई। बरामद समान को सीज कर महिला से पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रिजनल अस्पताल ऊना में आप का धरना : बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन/सीटी स्कैन मशीन को लेकर

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना में आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने सोमवार को रिजनल अस्पताल में बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन की मशीन को लेकर सीएमओ के कमरे के बाहर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिंघवी की हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए हर्ष महाजन को नोटिस कर दिया जारी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए फरवरी हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन की जीत का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस चुनाव में हार का...
article-image
पंजाब

पंजाब में अब नहीं होगी बेअदबी करने वालों की खैर! CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान : दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने का किया वादा

होशियारपुर): पंजाब के भविष्य को अब पिछली सरकारों की गलतियों और बुरे कार्यों का शिकार न बनने देने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि प्रांत ने पिछले दशकों...
Translate »
error: Content is protected !!