15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का उपमुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

by
लोगों को बेहतर और मजबूत सड़क कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध  :  मुकेश अग्निहोत्री
ऊना, 16 मार्च। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से पूबोवाल चौक वाया बालीवाल सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना पर लगभग 15.25 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के सड़क नेटवर्क को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि समनाल से पूबोवाल चौक वाया बालीवाल सड़क मार्ग सीधे हरोली औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़ता है, जिसके कारण इसकी उपयोगिता और अधिक बढ़ जाती है। इस सड़क के सुदृढ़ीकरण से औद्योगिक गतिविधियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर और मजबूत सड़क कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। हरोली विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल और अन्य आधारभूत ढांचागत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न विकासात्मक परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनसे क्षेत्र के विकास को नई गति मिल रही है और लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
*उद्योग मंत्री ने पोलियाँ में निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क परियोजना का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*
सड़क मार्ग के भूमिपूजन के उपरांत उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने पोलियाँ में निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क परियोजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने परियोजना स्थल पर चल रहे लेवलिंग कार्य की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।May be an image of one or more people, henna, temple and dais
निरीक्षण के बाद उद्योग मंत्री ने लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, वन विभाग तथा सिगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। साथ ही परियोजना से संबंधित टेंडर प्रक्रिया को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।May be an image of one or more people, people studying, table and text
उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और बल्क ड्रग पार्क जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के साकार होने से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।May be an image of one or more people and people smiling
*ये रहे उपस्थित*
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, हिमाचल प्रदेश राज्य ओद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, उद्योग विभाग के निदेशक डॉ यूनुस खान, उपायुक्त ऊना जतिन लाल, एसपी ऊना सचिन हिरेमठ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा व अशोक ठाकुर, अतिरिक्त निदेशक उद्योग तिलकराज शर्मा, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, डीएफओ सुशील राणा, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग नरेश धीमान, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग देवानंद, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग राहुल पुरी, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन हरोली के चेयरमैन राकेश कौशल, वीरेंद्र मनकोटिया, प्रमोद कुमार, संदीप अग्निहोत्री, सतीश बिट्टू, सुभद्रा चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ज्वाली में विकास कार्यों व योजनाओं पर समीक्षा बैठक आयोजित-पारदर्शिता पूर्वक राजस्व कार्यों का निस्तारण करें अधिकारी : डीसी हेमराज बैरवा

*उपायुक्त ने सरकारी स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं, फील्ड में विकास कार्यों का किया निरीक्षण* एएम नाथ। ज्वाली,11 दिसंबर :  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि अधिकारी राजस्व कार्यों का पूर्ण पारदर्शिता पूर्वक निस्तारण करना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने के उद्देश्य से 5,000 करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांटीं : मुख्यमंत्री सुक्खू

ढली में नवनिर्मित बस स्टैंड जनता को किया समर्पित एएम नाथ।  शिमला ;; मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में 13.25 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित ढली बस अड्डा जनता को समर्पित...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 करोड़ 68 लाख रुपये की साइबर ठगी, दो गिरफ्तार : गैंग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को देता था झांसा

पंचकुला :   पंचकुला साइबर थाना पुलिस ने 9 करोड़ 68 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  डीसीपी पंचकुला हिमाद्री कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य चयन आयोग ने ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम किया घोषित

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने पोस्ट कोर्ड-980 के अंतर्गत अनुबंध आधार पर ड्राईंग मास्टर के 314 पदों की भर्ती का अन्तिम परिणाम आज घोषित कर दिया है। इन...
Translate »
error: Content is protected !!