शहर के मिनी बाईपास पर रेलवे क्रॉसिंग बनाने के लिए रेल मंत्री को पूर्व सांसद खन्ना के माध्यम से भेजा मांग पत्र

by

गढ़शंकर 17 मार्च । गत दिनों कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब के प्रमुख संत बाबा सतनाम सिंह जी की ओर से होला मोहल्ला पर संगतों की आमद को देखते हुए गढ़शंकर के बंगा रोड पर अस्थायी मिनी बाईपास का निर्माण करवाकर संगतों को समर्पित किया गया था। जो कि आवाजाही के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहा है। लेकिन इस स्थान पर रेलवे क्रॉसिंग न होने के कारण इस रास्ते के बंद होने की आशंका बन रही है। इस स्थान पर स्थायी रूप से रेलवे क्रॉसिंग बनाने के संबंध में आज कंडी संघर्ष समिति के प्रांतीय नेता दर्शन सिंह मट्टू, जनवादी इस्त्री सभा की प्रांतीय नेता सुभाष मट्टू और विकास मंच गढ़शंकर के प्रधान कुलविंदर संघा की अगुवाई में पूर्व सांसद सदस्य अविनाश राय खन्ना के माध्यम से रेल मंत्री को मांग पत्र भेजा गया।

इस मौके पर उक्त नेताओं ने बताया कि शहर में ट्रैफिक की भारी समस्या और रोजाना हो रहे हादसों के कारण संत बाबा सतनाम सिंह जी की ओर से संगतों के सहयोग से एस.डी. स्कूल के पास एक अस्थायी मिनी बाईपास का निर्माण करवाया गया था। जो कि लोगों के लिए बहुत लाभदायक साबित हो रहा है और रोजाना सैकड़ों वाहन यहां से गुजरते हैं। जिस कारण शहर में ट्रैफिक की समस्या को भी थोड़ी राहत मिली है। इसलिए इस स्थान पर रेलवे विभाग स्थायी रूप से रेलवे फाटक की व्यवस्था करे ताकि यह मिनी बाईपास  चालू रखा जाये ताकि लोगों को इसका लगातार लाभ मिलता रहे।

इस मौके पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे इसे प्राथमिकता के आधार पर हल करवाएंगे। इस अवसर पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के अलावा दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू, कुलविंदर संघा, डॉक्टर लखविंदर कुमार, डॉक्टर सोनी बोड़ा, चरणप्रीत सिंह लाडी, डॉक्टर हरबंस लाल, धर्मजीत सिंह राजा, कृष्ण, सुखविंदर सिंह, हरभजन लाल, अंजू बाला और विजय कुमारी आदि उपस्थित थे।

फोटो :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को मांग पत्र सौंपते हुए दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू, कुलविंदर संघा व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डा. राजकुमार और विधायक डा. ईशांक के प्रयासों से 2.90 करोड़ की लागत से लिंक सड़कों का काम शुरू

चब्बेवाल में 6 लिंक सड़कों की फिरनियों को सीमेंट-कंक्रीट से पक्का किया जाएगा होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में 6 लिंक सड़कों की फिरनियों को सीमेंट-कंक्रीट से पक्का करने का काम शुरू...
article-image
पंजाब

लेंड पूलिंग नीति के खिलाफ 25 जुलाई को संगरूर में की जा रही राज्य स्तरीय रैली की तैयारी हेतु बैठक 

गढ़शंकर, 23 जुलाई: पुलिस बर्बरता और लेंड पूलिंग नीति के खिलाफ 25 जुलाई को संगरूर में की जा रही राज्य स्तरीय रैली की तैयारी के लिए किरती किसान यूनियन ने गांव चाहल पुर और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मेरी कार को टक्कर मारी’, सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो ने पंजाब पुलिस पर लगाए आरोप

चंडीगढ़ : सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो रहे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल दीपेंद्र सिंह (डी.एस.) हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर पंजाब पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि पंजाब के मोहाली...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने वार्ड नंबर 10 के श्री रविदास नगर में 20 लाख 45 हजार रुपए की लागत से गली का निर्माण शुरु करवाया

होशियारपुर, 13 मई: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!