मौत के बाद भी सिद्धू मूसेवाला 8 देशों में करेंगे वर्ल्ड टूर! …होलोग्राम के जरिए होगा लाइव कॉन्सर्ट

by

चंडीगढ़ : पंजाबी संगीत जगत के सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला ( शुभदीप सिंह) की 29 मई 2022 को पंजाब में हत्या कर दी गई थी. उनकी मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया, लेकिन उनकी गाने और आवाज आज भी लाखों दिलों में जिंदा है।

अब टेक्नोलॉजी की मदद से उनके फैंस को फिर से स्टेज पर देखने का मौका मिल रहा है. ‘Signed to God World Tour’ नाम से उनका होलोग्राम बेस्ड वर्ल्ड टूर 2026 में शुरू होने जा रहा है. यह पहला ऐसा बड़ा टूर है जहां सिद्धू का 3D होलोग्राम लाइव परफॉर्म करेगा।

टीजर ने मचाया हड़कंप : सिद्धू के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से जारी टीजर वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. वेबसाइट signedtogod.world पर बताया गया है कि यह टूर भारत, कनाडा, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूएई और पाकिस्तान जैसे 8 देशों में होगा।

हर शो में उनके ओरिजिनल गाने, आवाज और एनर्जी को 3D होलोग्राफिक प्रोजेक्शन, सिनेमैटिक विजुअल्स और स्टेज इफेक्ट्स के साथ पेश किया जाएगा. फैंस को ऐसा लगेगा जैसे सिद्धू सच में स्टेज पर हैं।

होलोग्राम टेक्नोलॉजी से पहले भी हुए कई शो

यह कोई नई बात नहीं है. होलोग्राम टेक्नोलॉजी से पहले कई बड़े कलाकारों के ‘लाइव’ शो हो चुके हैं. जैसे:टुपैक शकूर का 2012 का कोचेला फेस्टिवल परफॉर्मेंस, व्हिटनी ह्यूस्टन, माइकल जैक्सन और रॉय ऑर्बिसन के होलोग्राम कॉन्सर्ट. इन सबमें पुरानी फुटेज और आधुनिक टेक का कमाल दिखा. सिद्धू का यह टूर भी उनकी विरासत को जिंदा रखने का एक भावुक प्रयास है।

कैसे काम करती है होलोग्राम टेक्नोलॉजी?

होलोग्राम एक 3D इमेज बनाती है जो हवा में तैरती दिखती है. इसमें कई स्टेप्स होते हैं।

  • आर्काइव फुटेज और मोशन कैप्चर: कलाकार की पुरानी वीडियो, फोटो और मूवमेंट को कैप्चर किया जाता है।
  • CGI और 3D मॉडलिंग: कंप्यूटर से रियल-साइज 3D इमेज तैयार की जाती है।
  • Pepper’s Ghost इल्यूजन: यह क्लासिक तकनीक है. इसमें पारदर्शी स्क्रीन और स्पेशल लाइटिंग का इस्तेमाल होता है. लाइट रिफ्लेक्ट होकर स्टेज पर 3D फिगर बनाती है।
  • लाइटिंग, साउंड और सिंक: लेजर लाइट, स्पैटियल ऑडियो और सिंक्रोनाइज्ड इफेक्ट्स से पूरा माहौल कॉन्सर्ट जैसा बन जाता है।

लेजर बीम को दो हिस्सों में बांटा जाता है एक रेफरेंस बीम और दूसरी ऑब्जेक्ट बीम. ये दोनों मिलकर इंटरफेयरेंस पैटर्न बनाते हैं, जिसे रिकॉर्ड कर लिया जाता है. बाद में इसी पैटर्न को लाइट से दोबारा प्ले करके 3D इमेज दिखाई जाती है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आदित्य ने जीते पदक : पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर के आदित्य बख्शी ने नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में जीता एक रजत पदक और एक कांस्य पदक

होशियारपुर। पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रिजनल सेंटर स्थित यू.आई.एल.एस में बी.ए.एल.एल.बी. के विद्यार्थी कराटे खिलाड़ी आदित्य बख्शी ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुई नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में एक रजत पदक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कन्या स्कूल की सभी बच्चियों को 1000-1000 रुपये देने की बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने घोषणा की – कन्या व बाल स्कूल धर्मशाला का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बालिका दिवस के अवसर पर जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) धर्मशाला में छात्राओं से बातचीत की और स्कूल की सभी 351 छात्राओं को 1000-1000...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में हिंदी दिवस मनाया : स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग अंताक्षरी, कविता गायन के करवाए मुकाबलों

गढ़शंकर, 14 सितम्बर : सरकारी हाई स्कूल डघाम में मुख्याध्यापिका नवदीप सहगिल के नेतृत्व में तथा हिंदी अध्यापक हरदीप कुमार के प्रयासों से राष्ट्रीय हिंदी दिवस उत्साह से मनाया गया। इस मौके करवाए स्लोगन...
article-image
पंजाब

भाजपा नेत्री निमिशा मेहता ने पिपली वाला के नौजवानों के साथ छोटे बच्चों को वालीबाल स्पोट्र्स किटे की वितरित

गढ़शंकर :  मैं सदैव युवाओं को सही दिशा की तरफ ले जाने हेतु तत्पर रहती हूं। यह बात भाजपा नेता मैडम निमिशा मेहता ने पिपलीवाला में स्पोट्र्स किट वितरित करते समय कही। मैडम निमिशा...
Translate »
error: Content is protected !!