विधायक डीएस ठाकुर बोले : सुविधाएं नहीं दे सकते तो हमें जम्मू-कश्मीर में मिला दो

by

सरकार ने चंबा के कई रूट बंद कर दिए : डॉ. हंस राज

एएम नाथ। शिमला :  विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान डलहौजी से विधायक डीएस ठाकुर ने लंगेरा और सलूणी से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए बस सेवा शुरू करने का प्रश्न उठाया। उत्तर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार चंबा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ कर रही है। 10 से 12 रुपये कमाई करने वाले रूटों पर बसें चलाना मुश्किल है, हमें निगम की माली हालत भी देखनी है। इस पर डीएस ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार परिवहन की बुनियादी सुविधा भी नहीं दे सकती तो हमें जम्मू-कश्मीर के साथ ही जोड़ दिया जाए। इस पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वैसे तो मेरे क्षेत्र की सीमाएं भी पंजाब से लगती है तो क्या पंजाब से जुड़ जाएं। डलहौजी से चंबा के लिए 6 बसें चलती हैं और चंबा से पूरे प्रदेश के लिए बस सेवा उपलब्ध है।
चुराह से विधायक हंसराज ने अनुपूरक प्रश्न उठाते हुए कहा कि सरकार ने चंबा के कई रूट बंद कर दिए हैं, विधायक आग्रह कर रहे हैं तो ट्रायल के तौर पर ही बस सेवा शुरू की जा सकती है। डीएस ठाकुर ने कहा कि चंबा में चल रही 110 में से 70 बसें 15 साल पुरानी हैं, कहीं भी खड़ी हो जाती हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा पुरानी बसों को रूटों से हटाने का तय फार्मूला है। विधायकों ने नए रूटों पर बसें चलाने का शौक बना दिया है। चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए हमारी बसें खाली चल रही हैं। अब चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर एक समय में एक बस पैक होकर चलेगी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अनुपूरक प्रश्न उठाते हुए कहा कि कल्याणकारी राज्य में जनहित देखते हुए भी बसें चलानी पड़ती है। सत्ता पक्ष के विधायकों के डीओ पर बसें चलाई जा रही हैं। आपदा के बाद मेरे विधानसभा क्षेत्र की अधिकतर बसें बंद कर दी गई हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके क्षेत्र में आपदा इस स्तर की थी कि बसें बंद करनी पड़ीं। बसें देने में कोई भेदभाव नहीं हो रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चब्बेवाल में शाम 5 बजे तक 48.01 प्रतिशत मतदान दर्ज : शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का DC कोमल मित्तल ने किया धन्यवाद

पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए चुनाव स्टाफ की सराहना की होशियारपुर, 20 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल के उपचुनाव के दौरान पूरी...
हिमाचल प्रदेश

सड़क निर्माण और टारिंग कार्य में तेजी लाने के सचिव लोक निर्माण डॉ. अभिषेक जैन नेदिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : सचिव लोक निर्माण डॉ. अभिषेक जैन ने लोक निर्माण विभाग के शिमला जोन के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने हाल ही में हुई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में गुड गवर्नेंस पर मुख्यमंत्री का विशेष फोक्स : विकास कार्यों में देरी पर अधिकारियों की जबावदेही भी होगी तय : पठानिया

एएम नाथ। धर्मशाला, 06 अगस्त। विस उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विकास कार्यों में देरी पर संबंधित अधिकारियों की जबावदेही भी तय की जाएगी ताकि किसी भी स्तर पर कोताही नहीं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को कोर्ट ने 1 अप्रैल तक फिर भेजा ईडी के रिमांड पर भेजा

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और दोबारा रिमांड की मांग की। जिसपर फैसला सुनाते...
Translate »
error: Content is protected !!