पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली आज से शुरू : 2959 युवा अभ्यर्थी लेंगे भाग

by
एएम नाथ।  मंडी, 22 मार्च।  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की अग्निवीर भर्ती रैली आज से तृतीय इंडिया रिज़र्व बटालियन पंडोह के ट्रेनिंग ग्राउंड में प्रारंभ हुई। इस रैली में कुल्लू, मंडी एवं लाहौल-स्पिति जिलों के सीईई उत्तीर्ण 2,959 कैंडिडेट्स हिस्सा लेंगे।
22 मार्च, 2026 को प्रातः 6 बजकर 30 मिनट पर 1.6 किमी दौड़ के फ्लैग ऑफ के साथ भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हुई। दौड़ के दौरान सभी युवा अभ्यर्थियों में बहुत ही जोश और उत्साह देखने को मिला।
रैली के प्रथम दिन कुल्लू एवं लाहौल-स्पिति जिलों के 326 युवाओं ने हिस्सा लिया जिसमें कि 239 अभ्यर्थी दौड़ में उत्तीर्ण हुए। ये अभ्यर्थी अब आगे बाकी के शारीरिक मापदंड, दस्तावेज एवं चिकित्सकीय परीक्षण से गुजरेंगे। आने वाले दिनों में मंडी जिले के प्रत्याशी भी इस रैली में अपना सामर्थ्य दिखायेंगे।
कर्नल गौतम निशान्त, भर्ती निदेशक, एआरओ, मंडी ने इससे पहले 21 मार्च को रैली की सारी तैयारियों का जायजा लिया और भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए बताया कि भर्ती पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संचालित की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शक्ति जन सुवधिा केन्द्र की तर्ज पर नए आउटलेट खोलने को लेकर डीसी ने किया विभिन्न स्थानों का निरीक्षण

ऊना – शक्ति जन सुविधा केन्द्र बौल का माॅडल कामयाब रहा है जहां पिछले दो माह में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लगभग 45 हजार रुपये मूल्य के उत्पादों की बिक्री हुई है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ड्रोन से जासूसी मुद्दे पर मुख्यमंत्री का बयान ग़ैर ज़िम्मेदाराना और हास्यास्पद – अपने साथी विधायकों की गर्दन काटने की बात पर खेद व्यक्त करें स्पीकर : जयराम ठाकुर

वानिकी और औद्यानिकी महाविद्यालय बंद करने की साज़िश रच रही है सरकार , सुक्खू सरकार प्रदेश की बदहाल आर्थिक स्थिति की ज़िम्मेदार वेतन दो महीनें बाद लेने के बजाय सीपीएस को क्यों नहीं हटाती...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने वेह व धौंटा पंचायतों का किया दौरा बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा…..अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा ।  देहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा क्षेत्र की वेह तथा धौंटा पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाखों लोगों को राहत देने वाली योजनाओं के प्रति मुख्यमंत्री के मन में घृणा का भाव : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री नहीं प्रोपेगेंडा मंत्री की तरह झूठ बोल रहे हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू जो खुद बड़ी लकीर नहीं खींच सकते वह किसी की खींची लकीर को मिटाने में यकीन करते हैं एएम नाथ। मण्डी...
Translate »
error: Content is protected !!