डॉ. मामराज पुंडीर का बड़ा फैसला, मृत्यु के बाद करेंगे अंगदान, लोगों से भी की अपील

by

एक डोनर बचा सकता है आठ जिंदगियां”, डॉ. पुंडीर ने अंगदान के लिए बढ़ाया कदम

समाजसेवा की अनूठी मिसाल, शिक्षक डॉ. मामराज पुंडीर ने किया अंगदान का संकल्प

एएम नाथ। शिमला : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रांत महामंत्री, पूर्व विशेष कार्यकारी अधिकारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता और पेशे से शिक्षक डॉ. मामराज पुंडीर ने समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए अपने शरीर तथा सभी अंगों को मृत्यु उपरांत दान करने का निर्णय लिया है। उनके इस फैसले की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है और इसे सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
डॉ. पुंडीर ने अपने संदेश में प्रदेशवासियों से भी अंगदान के लिए आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अंगदान एक ऐसा महादान है, जिससे हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति के अंगदान से आठ लोगों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए यह हर व्यक्ति की सामाजिक जिम्मेदारी बनती है कि वह इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए।
उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में कई लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और उन्हें जीवन बचाने के लिए अंग प्रत्यारोपण की आवश्यकता होती है, लेकिन अंगों की कमी के कारण कई मरीज समय पर उपचार नहीं प्राप्त कर पाते। ऐसे में यदि अधिक से अधिक लोग अंगदान का संकल्प लें, तो अनेक जिंदगियों को बचाया जा सकता है।
डॉ. पुंडीर ने अंगदान की प्रक्रिया को भी सरल बताते हुए कहा कि इच्छुक व्यक्ति आसानी से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने www.sottohimachal.in वेबसाइट का उल्लेख करते हुए बताया कि वहां जाकर शपथ पत्र भरकर कोई भी व्यक्ति अंगदान के लिए अपनी सहमति दे सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि अंगदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि समाज के जागरूक लोग आगे आएंगे, तो यह अभियान एक जन आंदोलन का रूप ले सकता है।
डॉ. मामराज पुंडीर का यह निर्णय न केवल मानवता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि समाज को भी एक सकारात्मक दिशा में प्रेरित करता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

मृतक शरीर मरणोपरांत राजिंदरा मेडिकल कालेज पटियाला को रिसर्च के लिए सौंपा : कैप्टन ओमप्रकाश का मृतक शरीर रोटरी क्लब आई बैंक और कोर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी होशियारपुर की मध्यस्थता परिजनों ने सौंपा

गढ़शंकर : मानवता के मद्देनजर कैप्टन ओमप्रकाश का मृतक शरीर मरणोपरांत उनके परिजनों ने रिसर्च के लिए राजिंदरा मेडिकल कालेज पटियाला को सौंप दिया। कैप्टन की पुत्रवधू प्रवीण कुमारी, पौत्र राज कुमार व अनुज...
article-image
पंजाब

ननदोई ने किया महिला का रेप : पति घर पर नहीं था मौजूद; जबरदस्ती संबंध बनाए, रात को आया था

जीरकपुर : पुलिस को कंप्लेंट कर अपने ननदोई के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। महिला के बयान पर जीरकपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर रजिस्टर करने के बाद घनौर पुलिस स्टेशन को फाइल...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 1772 केसों का मौके पर निपटारा – लोक अदालत के लिए जिले में 22 बैंचों का किया गया गठन

वर्षों से लंबित मामलों का मौके पर ही किया गया निपटारा होशियारपुर : पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथारिटी के निर्देशों पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से आज वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक...
article-image
पंजाब

काका अमनदीप सिंह मट्टू की याद को समर्पित 15वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 17 फरवरी को

गढ़शंकर। शहीद भगत सिंह चैरिटेबल सोसायटी रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा काका अमनदीप सिंह मट्टू की याद को समर्पित 15वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 17 फरवरी दिन शुक्रवार को शहीद भगत सिंह स्मारक मुख्य बस स्टैंड गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!