जिला परिषद वार्डो के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन जारी- DC प्रियंका वर्मा

by
नाहन, 24  मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि मण्डलायुक्त शिमला द्वारा पारित निर्णयों के अनुरूप सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए जिला सिरमौर के जिला परिषद के वार्डो के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन जारी कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि नौहरा वार्ड संख्या-1, में विकास खंड संगड़ाह की ग्रामसभा भवाई, कुफर-कैंथू, शिलावाड़ा, चाड़ना, घंडूरी, देवा मानल, भराड़ी, पुन्नरधार, चोकर, शामरा, भाटन भुजौंड़, गवाही, सेर तंदुला, भुटली मानल, लाना चेता, देवना तथा नौहरा शामिल किया गया है।
वार्ड संख्या-2 दाना घाटों, में ग्राम सभा गनोग, दाना घाटों, रजाना, माईना-घडेल, रेड़ली, संगडाह ग्रामीण, लाना पालर, लुधियाना, भौंण कडियाना, सैंज, सताहन, संागना, गताधार (मुख्यवास स्थित मण्डवाच) बढ़ोल, भलौना, गैहल, दिवड़ी खडांह, टिकरी डसाकना, ब्योंग टटवा, रणफुआ जवडोग, अंधेरी तथा बाउनल काकोग शामिल है।
इसी प्रकार वार्ड संख्या-3 रास्त में विकास खंड शिलाई की ग्राम सभा जरवा जुनैली, डाहर, पनोग, लोजा मानल, हल्लॉंह, नाया पंजोड़, झकांडो, धारवा, नैनीधार, रास्त, शखौली, अजरोली, कोटी बौंच, लानी बोराड़, द्राबिल, शिरी क्यारी, कांडो भटनोल, नावणा भटवाड़, बांदली, सियासु तथा बेला शामिल है।
वार्ड संख्या-4 शिलाई, में ग्राम सभा बाली कोटी, चामरा मोहराड़, गवाली, शिलाई, नाया, अश्याड़ी, पाव मानल, कुंहट, कोटी उतरऊ, बाम्बल, मिल्लाह, बिंडला दिगवा, क्यारी गुन्डाह, बकरास, मानल तथा कोटा पाब शामिल है।
उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या-5 टटियाना, में विकास खंड कमरऊ स्थित तिलोरधार की ग्राम सभा कांडो चियोग, जामना, माशु, शरली मानपुर, गुद्दी मानपुर, शावगा, शमाह पमता, दुगाना, मिनलबाग(भटाड़), ठोंठा जाखल, टटियाना, शिल्ला, भजौन, कोडगा, सखोली, चांदनी, कठवाड़, कांटी मशवा तथा बोकालापाब शामिल है।
इसी प्रकार वार्ड संख्या-6 सतौन, में विकास खंड पांवटा साहिब की ग्रामसभा टौरू डांडा आंज, राजपुर, डान्डा, कन्डेला अदवाड़, कलाथा बढ़ाना, नघेता, भैला, शिवा, भरली आगरो, बनौर, अंबोया तथा विकास खंड कमरऊ स्थित तिलोरधार की ग्राम सभा बल्दवा बोहल खुईनल, कमरऊ, बडवास, सतौन, पोका व कुनैर धमौन शामिल है।
वार्ड संख्या-7 भंगानी, में ग्रामसभा नवादा, शिवपुर, भुंगरनी, फूलपुर, मानपुर देवड़ा, भगानी, गुरूवाला-सिंहपुरा, गोरखूवाला, डोबरी सालवाला, खोदरी तथा गोज्जर अडायन शामिल है।
वार्ड संख्या-8 भांटावाली, में ग्रामसभा जामनी वाला, कुन्ड़ियों, भांटावाली, कुन्जा, बद्रीपुर, अजौली, निहालगढ़, मुगलावाला करतारपुर तथा अमरकोट शामिल है।
वार्ड संख्या-9 पातलियों में ग्रामसभा पलहोड़ी, सैनवाला मुबारिकपुर, टोकियों, माजरा, फतेहपुर, मेलियों, ब्यास, पुरूवाला, पिपलीवाला, मिश्रवाला, क्यारदा, पातलियों तथा बेहराल शामिल है।
उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या-10 धौलाकुंआ, में विकास खंड ददाहू की ग्रामसभा छछेती, मालगी, कांडो कांसर, कटवाड़ी बागडत, मधाना, भरोग बनेड़ी, भनेत हल्दवाड़ी तथा विकास खंड पांवटा साहिब की ग्रामसभा कोलर, हरिपुर खोल, पड़दूनी, रामपुर भारापुर तथा धौलाकुंआ शामिल है।
इसी प्रकार वार्ड संख्या-11 बनकला में विकास खंड नाहन की ग्रामसभा विक्रमबाग, आंबवाला सैनवाला, नाहन, नाहन- II (मुख्यवास खजूरना), पंजाहल, रामाधौण, मात्तर, नलका, नेहलीधीड़ा, बनकला, सतीवाला, देवनी, सैन की सेर तथा धगेड़ा शामिल है।
वार्ड संख्या-12 त्रिलोकपुर, में ग्रामसभा चाकली, सुरला, क्यारी, त्रिलोकपुर, देवका पुडला, कालाअंब, मोगीनंद, नगल सुकेती, कौलावाला भूड़, बर्मा पापड़ी, पालियों, सलानी कटोला, बनेठी तथा नावणी शामिल है।
इसी प्रकार वार्ड संख्या-13 ददाहू में विकास खंड ददाहू की ग्रामसभा खाला क्यार, कोटी धीमान, छोऊ भोगर, भाटगढ़, चाडना, खूड़ द्राविल, जामूकोटी, जरग, ददाहू, कटाह शीतला, कमलाड़, पनार, महिपुर, कोटला मोलर, नेहर सवार, पराड़ा, बड़ग, थाना कसोगा तथा बिरला शामिल है।
उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या-14 सरांहा में विकास खंड पच्छाद की ग्रामसभा डिलमन, शीना, सिरमौरी मंदिर, बनाह घिन्नी, बजगा, जामन की सेर, सरांहा, काटली, सुरला जनोट, बनी बखोली, टिकरी कुठार, कथाड़, सादनाघाट, नैना टिक्कर, बाग पशोग, धरोटी तथा बागथन शामिल है।
इसी प्रकार वार्ड संख्या-15 लाना भलटा, में ग्रामसभा वासनी, बनौना, चमेंजी, नेरी नावण, लाणा भलटा, लाणा बांका, डिंगर किन्नर, धार टिकरी, मानगढ़, जयहर, शाडिया, नारग, दीद घलूत, महलोग लाल टिक्कर, कोटला पंजोला, दाड़़ो देवरिया, द्राबली तथा कोटला बरोग शामिल है।
उन्होंने बताया वार्ड संख्या-16 करगाणू में विकास खंड राजगढ़ की ग्रामसभा दाहन, बोहल टालिया, भुईरा, दीदग, काथली भरण, डिम्बर, ठौड़ निवाड़, नेहर पाब, कोठिया जाजर, टिक्कर, सेर जगास, करगाणू, शलाना, शिलांजी, छोगटाली, थैना बसोतरी तथा भाणत शामिल है।
वार्ड संख्या-17 नेरी कोटली में ग्रामसभा कोटी पधोग, माटल-बखोग, टाली-भुज्जल, जदोल-टपरोली, नेरी कोटली, हाब्बन, चन्दोल, नई नेटी, नेहरटी बघोट, राणाघाट, कोटला बांगी, कडौली धोची, शाया सनौरा, धनच मानवा, डिब्बर, देवठी मझगांव तथा कुडू लवाणा शामिल है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला सिरमौर के जिला परिषद के वार्डो के परिसीमन की सूची सचिव जिला परिषद एवं जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय नाहन, पंचायत समिति कार्यालय तथा समस्त पंचायत कार्यालय में जनसाधारण की सूचना हेतू उपलब्ध रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों का होगा पुनर्गठन : मेयर का कार्यकाल बढ़ाया…. 1000 डीजल टैक्सी बनेंगी इलेक्ट्रिक, एसपीओ व शिक्षकों का मानदेय बढ़ा, 15 दिन के पितृत्व अवकाश की मंजूरी

एएम नाथ : शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में राज्य सरकार ने परिवहन विभाग को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मनोहर हत्याकांड की जांच एनआईए से करवाने मांग : चम्बा शहर का बाजार बंद रहा, संघणी हत्याकांड संघर्ष समिति द्वारा एक जन आक्रोश रैली

चम्बा : चम्बा के मुख्य बाजार में संघणी हत्याकांड संघर्ष समिति द्वारा एक जन आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें चम्बा जिला की सभी सामाजिक संस्थाएं व व्यापार मंडल के हजारों लोगों ने भाग लिया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा जेल से फरार कैदी ने बुजुर्ग को मारी गोली : अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही तलाश

एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिला में मंगलवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक कैदी ने पुलिस को चकमा देकर जेल से फरार होने के बाद एक घर में घुसकर एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली के जिम में अंधाधुंध फायरिंग: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी… इलाके में दहशत

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली के बाहरी इलाके पश्चिम विहार में एक जिम में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को...
Translate »
error: Content is protected !!