वित्त मंत्री चीमा और डॉ रवजोत को मिली नई जिम्मेदारी : लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद मंत्रियों के विभागों में बदलाव

by

चंडीगढ़- पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद, राज्य सरकार ने तुरंत प्रभाव से मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है। यह निर्णय प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रखने के लिए लिया गया है।

नए बदलाव के तहत, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को परिवहन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा, डॉ. रवजोत को जेल विभाग का प्रभार दिया गया है। इससे पहले, परिवहन और जेल दोनों महत्वपूर्ण विभाग लालजीत सिंह भुल्लर के पास थे।

गगनदीप सिंह रंधावा, जो पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (पीडब्ल्यूसी) के जिला प्रबंधक थे, की मौत के मामले में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा की गई। भुल्लर को मंडी गोविंदगढ़ से गिरफ्तार कर अमृतसर लाया गया है।

जानकारी के अनुसार, गगनदीप सिंह रंधावा ने 21 मार्च को आत्महत्या की थी, जिसके बाद से यह मामला चर्चा में है। रंधावा की मौत के पीछे भुल्लर पर प्रताड़ना और मानसिक दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्थानीय निकायों की वित्तीय मजबूती पर जोर, मान बोले- टिकाऊ वित्तीय ढांचा जरूरी

सातवें पंजाब वित्त आयोग के साथ मुख्यमंत्री ने की बैठक; पंचायतों और नगरपालिकाओं की आय-व्यय व वित्तीय जरूरतों का व्यापक आकलन कर व्यावहारिक सिफारिशें देने की उम्मीद चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहरी...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिशन लाइफ के तहत छात्रों को किया पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया

गढ़शंकर l बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में यूजीसी के निर्देश पर प्रो. कार्यकारी प्रिंसीपल लखविंदरजीत कौर के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए ‘मिशन लाइफ; के तहत छात्रों...
पंजाब

बेरोजगार नौजवानों को कार वाशिंग की नि:शुल्क ट्रेनिंग देकर मुहैया करवाया जाएगा रोजगार: गुरमेल सिंह

इच्छुक नौजवान 1 मार्च को सुबह 11 बजे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो पहुंचे ट्रेनिंग लेने वाले नौजवानों को विभाग की ओर से मुहैया करवाई जाएगी वाशिंग किटें होशियारपुर, 25 फरवरी: जिला रोजगार सृजन,...
article-image
पंजाब

बिस्त दोआब नहर में रावलपिंडी के पास महिंद्रा पिकअप अनियत्रिंत होकर नहर में गिरी एक नाबालिग की मौत , उसकी माँ गंभीर घायल

गढ़शंकर:  गांव रावलपिंडी के पास बिस्त दोआब नहर में आगे आवारा पशु के आने से बेकाबू होकर महिंद्रा पिकअप नहर में जा गिरी जिससे एक नाबालिग की मौत हो गई जबकि उसकी मां को...
Translate »
error: Content is protected !!