बाबा साहब ने समाज के दलित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलवाए : सांसद मनीष तिवारी

by

सैला खुर्द : वीणा रानी सदस्य ब्लाक समिति गढ़शंकर के नेतृत्व में ग्राम पैंसरा में बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर समर्पित एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद मनीष तिवारी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए| इस मौके पर मनीष तिवारी ने बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जीवनी के बारे में बात करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर द्वारा लिखित भारत का संविधान दुनिया का सबसे अच्छा संविधान है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के दलित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलवाए| उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने महिलाओं को उनका हक दिलवाया| उन्होंने कहा कि आज हमें जातिगत भेदभाव को मिटाने और एक ऐसा समाज बनाने की जरूरत है जहां ऊंच-नीच के लिए कोई जगह न हो| इस अवसर पर लार्ज स्केल इंडस्ट्रियल कारपोरेशन, पंजाब के पूर्ब चेयरमैन पवन दीवान,   एडवोकेट पंकज कृपाल, कुलविंदर बिट्टू, सरिता शर्मा ने भी बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जीवनी पर अपने विचार सांझा किए। इस अवसर पर पवन दीवान, प्रणव कृपाल, हरमन सिंह डघाम, कुलदीप ढिल्लों अध्यक्ष ब्लाक समिति, बिल्ला चक सिंघा, काकू सदस्य ब्लाक समिति, बख्तावर सिंह, जुझार सिंह सरपंच, कुलदीप सिंह चांसू जट्टन, सुखविंदर सिंह सरपंच चांदसू जट्टां, बलवीर ऐमां जट्टां, वीरा पद्दी, रोहित पोसी, परदीप पंडित, गुरदयाल सिंह सरपंच मजारा डिंगरियां, रतन सिंह सरपंच, अनमोल शर्मा, परमिंदर मोरांवाली आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में कानून व्यवस्था की बदतर हालत लोग छे वजे के बाद दुकानें खोलने से डॉ रहे : पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर। पंजाब के जब हालात खराब तव भी गढ़शंकर में कानून व्यवस्था की हालत बदतर नहीं थी। जितनी बदतर हालत अब हो चुकी है। आम लोगों पर फायरिंग की घटनाएं आम हो गई है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ ग्रेनेड विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी अमृतसर से गिरफ्तार : चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले के आरोपी से बरामद गलाक पिस्टल

चंडीगढ़, 14 सितंबर : चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित एक मकान में विस्फोट करने वाले मुख्य आरोपी को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी रोहन...
article-image
पंजाब

संत-महापुरुष हमें हमेशा धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं-लाली बाजवा

लाली बाजवा साथियों समेत गुरुद्वारा संतगढ़ हरखोवाल में नतमस्तक हुए होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि अकाली दल की कार्यसमिति के सदस्य और अकाली दल के शहरी अध्यक्ष स. जतिंदर सिंह लाली बाजवा ने आज अपने...
article-image
पंजाब

सुरिंदर कुमार शिंदा चुने गए मेयर, प्रवीण सैनी सीनियर डिप्टी मेयर व रणजीत चौधरी बनी डिप्टी मेयर

पूरी तनदेही व शिद्दत से निभाऊंगा जिम्मेदारी: सुरिंदर कुमार शिंदा सभी पार्षदों के सहयोग से करवाएंगे उदाहरणीय विकास: सुंदर शाम अरोड़ा महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण के लिए मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!