4 साल का रिपोर्ट कार्ड : पंजाब 16,000 सभाएं आयोजित करके आम आदमी पार्टी रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी

by

चंडीगढ़, 25 मार्च  : आम आदमी पार्टी ने आज भगवंत मान सरकार के चार साल पूरे होने पर पंजाब में 10 दिवसीय राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान की घोषणा की।

आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख अमन अरोरा ने कहा कि सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश करने के लिए राज्य भर में लगभग 16,000 रैलियां, जनसभाएं और नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि मंत्री, विधायक, स्थानीय निकाय प्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता इस अभियान में भाग लेंगे तथा हर गांव और घर तक पहुंचेंगे।

अरोरा ने दावा किया कि सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान पारदर्शी शासन व्यवस्था लागू की है और स्वास्थ्य, शिक्षा व बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं।

उन्होंने कहा कि 65,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं और लगभग 1,000 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से 881 पहले से ही कार्यरत हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोविड-19: जिले में आज लैवल दो के 35 व लैवल तीन के 10 बैड खाली: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कोविड इलाज संबंधी जिले में सभी सुविधाएं मौजूद, जिला अस्पताल सहित छह प्राइवेट अस्पतालों में किया जा रहा  है कोविड मरीजों का इलाज होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने...
article-image
पंजाब

95 लाख की ग्रांट से होगा चब्बेवाल हलके का कायाकल्प – सांसद डॉ. चब्बेवाल ने वितरित किए चेक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इसी मंतव्य के साथ चब्बेवाल हलके के गांवों के विकास के लिए 95 लाख रुपये की ग्रांट...
article-image
पंजाब

कैप्टन द्वारा दी गई सूची में कुछ नामों को भाजपा ने किया था नामंजूर : भ्रष्टाचार में फंसे कांग्रेसी नेताओं को पार्टी में नहीं लेगी भाजपा

चंडीगढ़ : पंजाब में भाजपा में शामिल होने के इच्छुक कुछ कांग्रेसी नेताओं को झटका लगा है। यह नेता पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के करीबी माने जाते हैं। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जज से CBI ने रिश्वत के एक मामले में की पूछताछ : 30 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में वकीलऔर बिचौलिए को किया गिरफ्तार

बठिंडा ।  सीबीआई टीम ने बठिंडा कोर्ट के एक जज से पूछताछ की। सीबीआई टीम दोपहर करीब 1:30 बजे बठिंडा कोर्ट परिसर पहुंची, जहां टीम ने जज से रिश्वत के एक मामले में कई...
Translate »
error: Content is protected !!