रेंज में आते ही पूरी तरह ध्वस्त कर देंगे : ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

by

ईरान ने भूमध्यमहासागर में अमेरिका के युद्धपोत (5वें बेडे़) यूएसएस अब्राहम लिंकन को एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल के हमले में निशाना बनाया है। एक वीडियो में ईरानी मिसाइल अब्राहम लिंकन पर जोरदार हमले करते देखी जा रही है।

ईरान ने इसके साथ ही अमेरिका को सख्त चेतावनी भी दी है। ईरान की नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल शहराम ईरानी ने अमेरिकी विमान वाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरानी नौसेना लगातार इस जहाज की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। एडमिरल शहराम ईरानी ने कहा, ‘हम यूएसएस अब्राहम लिंकन की हर हलचल को लगातार मॉनिटर कर रहे हैं। एक बार यह हमारे मिसाइल सिस्टम की रेंज में आया, तो हमारी नौसेना इसके खिलाफ भारी और कुचल देने वाले हमले करेगी।’

अमेरिकी युद्धपोत पर ईरान की नजर टिकी

ईरानी नौसेना प्रमुख ने कहा है कि अमेरिकी युद्धपोत पर हमारी नजर टिकी है। एक बार इसके हमारे रेंज में आने भर की देरी है, उसके बाद तुरंत इस युद्धपोत को ध्वस्त कर दिया जाएगा। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य दबाव बढ़ा रहा है और क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिक तथा युद्धपोत तैनात कर रहा है। साथ ही ट्रंप द्वारा 15 सूत्री युद्धविराम का प्रपोजल भी भेजा गया है। ईरानी नौसेना कमांडर ने चेतावनी दी कि कोई भी शत्रुतापूर्ण गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘हम अपनी भूमि, समुद्री क्षेत्र और संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हमारी सैन्य क्षमता को कम न आंके अमेरिका

ईरान ने कहा- दुश्मन को हमारी इच्छाशक्ति और सैन्य क्षमता को कम नहीं आंकना चाहिए। एडमिरल ईरानी ने आगे कहा कि ईरान की नौसेना अत्याधुनिक मिसाइलों और तटीय हमले वाले हथियारों से लैस है, जो किसी भी बड़े युद्धपोत को निशाना बना सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप यदि ईरानी जल क्षेत्र या मिसाइल रेंज के करीब आया तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। यह चेतावनी हाल के दिनों में ईरान- अमेरिका तनाव के बीच आई है। ईरान पहले भी दावा कर चुका है कि उसने अमेरिकी ठिकानों और युद्धपोतों पर हमले किए हैं, हालांकि अमेरिका ने इन दावों को खारिज किया है।

मुंहतोड़ जवाब के लिए ईरान तैयार

एडमिरल ईरानी ने कहा, ‘जैसे हमने पहले दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया, वैसे ही अब भी हम तैयार हैं। हमारी नौसेना किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम है।’ उन्होंने ईरानी सेना की एकता और मजबूती का जिक्र करते हुए कहा कि पूरा ईरान एकजुट होकर अपनी रक्षा करेगा। विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान ईरान के सख्त रुख को दर्शाता है। ट्रंप प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सैन्य ताकत बढ़ाने के बीच ईरान स्पष्ट संदेश दे रहा है कि वह किसी भी आक्रामक कदम का जवाब देने के लिए तैयार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भुंतर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ : 10 महिलाओं को रेस्क्यू किया

भुंतर : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के प्रवेश द्वार भुंतर में देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है. एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. देर रात जब पुलिस ने यहां...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान का ऐलान : किसान प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले शुभकरण की बहन को मिलेगी सरकारी नौकरी

चंडीगढ़  : किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले शुभकरण पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमने कानूनी सलाह लेकर FIR की है। घटना कहां हुई है? मौत का कारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को करें प्रेरित, किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करना सरकार का संकल्प : किशोरी लाल

एएम नाथ। बैजनाथ 21 अगस्त :- कृषि विभाग और कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) के संयुक्त तत्वावधान में किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर जागरूक करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...
article-image
पंजाब , समाचार

विधायक जसबीर गिल ने DC कोमल मित्तल के साथ किया प्रभावित गांव का दौरा: गांव पुल पुख्ता, फ़िरोज रैलियां, नत्थूपुर, तलवंडी ड्डडिया, पत्ती मीरापुर व बहादुरपुर में बरसात के कारण खेतों में हुआ जल भराव

गांवो की पंचायतों के साथ मिलकर पानी की निकासी के किए जाएंगे योग्य प्रबंध: विधायक जसबीर गिल गांव वासी कब्जे हटाकर पानी के प्राकृतिक फ्लो में रुकावट को दूर करने में करें सहयोग: डिप्टी...
Translate »
error: Content is protected !!