2 कारों की जबरदस्त टक्कर में 2 की मौत, 5 घायल: टायर फटने से हुआ हादसा : कार में लगी आग

by
  लुधियाना -फिरोजपुर राष्ट्रिय  मार्ग पर गांव शेखूपुरा के नजदीक दो कारों की जबरदस्त टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई जब्कि पांच गंभीर रूप से घायल हो गये,दुर्घटना इतनी जबरदस्त कि  दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और दूर दूर तक बम फटने जैसी आवाज सुनाई दी | स्विफट कार में सवार 5 लोगों में से 2 की मौत हो गई , जबकि रिट्ज कार में सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त  जानकारी के अनुसार रिट्ज कार मोगा से लुधियाना जा रही थी, गांव शेखूपुरा के पास पिछला टायर फट गया, जिससे संतुलन बिगड़ जाने से  डिवाइडर पार करके  लुधियाना से मोगा जा रही स्विफट कार से सीधे टकरा गई।  रिट्ज कार में सवार हर्षदीप सिंह पुत्र जसविंदर सिंह और देवकरण सिंह पुत्र  जोगिंदर सिंह निवासी खोसा रणधीर (मोगा) तथा स्विफट कार में सवार लालदीन पुत्र बलसमदीन, सिराजू पुत्र बाबूदीन, मामू सेन पुत्र बागू और शानू पुत्र बाबूदीन निवासी ताजपुर रोड़ लुधियाना गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि स्विफट कार के चालक गाऊदीन उर्फ शफी (35) पुत्र शेरदीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान सिराजू (30)की भी मृत्यु हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद रिट्ज कार में आग लग गई।  मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। सडक़ सुरक्षा फोर्स और ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज परमजीत सिंह व हवलदार सोहन सिंह ने घायलों को गाडिय़ों से बाहर निकालने में मदद की और यातायात बहाल करवाया। मृतक गाऊदीन और सिराजू अपने पीछे पत्नीयों  के ईलावा दो दो बेटे और एक एक बेटी छोड़ गए हैं। दाखा पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधायक रौड़ी ने गढ़शंकर हलके की सडक़ों पर प्रीमिक्स वर्क कार्य का किया शुभारंभ

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बनते ही गढ़शंकर हलके की लिंक सडक़ों पर प्रीमिक्स डालने का कार्य तेजी से आरंभ हो चुका है। इसी प्रकार मंगलवार को विधायक जय किशन...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ मुहिम के तहत नशपीला पंजा — तस्कर के घर पर चला सरकार का पीला पंजा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा/25 जून : नशे के खिलाफ मुहिम के तहत होशियारपुर के मोहल्ला पंज पिपली निवासी नशा तस्कर मनदीप सिंह मनु के घर पर सरकार का पीला पंजा चला। इस संबंध में एसएसपी संदीप...
article-image
पंजाब

आप सत्ता में बड़े-बड़े वादे करके आई, अब लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे :सांसद मनीष तिवारी

नंगल, 14 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा नंगल तहसील के अलग-अलग गांवों सजमोर, भलान और मानकपुर का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने जहां लोगों की...
article-image
पंजाब

540 करोड़ रुपये से अधिक के ड्रग मनी को बिक्रम सिंह मजीठिया ने किया व्हाइट…जांच में दावा

चंडीगढ़ ।  पंजाब में नशे के खिलाफ कार्रवाई में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को बुधवार (25 जून) को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर की...
Translate »
error: Content is protected !!