खाली एवं अनुपयोगी सरकारी भवनों की जानकारी तुरंत भेजें .. अन्य विभागों को आवंटित करके इन भवनों का किया जाएगा सदुपयोग : गंधर्वा राठौड़

by
एएम नाथ। हमीरपुर 27 मार्च। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों एवं उपक्रमों के खाली पड़े एवं अनुपयोगी भवनों की रिपोर्ट तुरंत प्रेषित करें, ताकि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार इन भवनों का सदुपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
जिले में खाली एवं अनुपयोगी सरकारी भवनों और परिसंपत्तियों की ताजा स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को हमीर भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि इन भवनों एवं परिसंपत्तियों के सदुपयोग के प्रति प्रदेश सरकार बहुत गंभीर है और इसके लिए मंत्रिमंडलीय उप-समिति का गठन भी किया गया है। इस उप-समिति ने सभी जिलों, विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों से रिपोर्ट तलब की है। इसलिए, सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लें और तुरंत रिपोर्ट प्रेषित करें।
उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे हाल ही में बंद या मर्ज किए गए स्कूलों के भवनों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम हमीरपुर या अन्य शहरी निकायों में शामिल की गई ग्राम पंचायतों के कार्यालय भवनों, अन्य सामुदायिक भवनों एवं परिसंपत्तियों की रिपोर्ट भी भेजें। इन भवनों और परिसंपत्तियों को अन्य विभागों को सौंपकर इनका सदुपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है।
बैठक में एडीसी अभिषेक गर्ग ने विभिन्न विभागों से प्राप्त रिपोर्टों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह, नगर निगम हमीरपुर के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ के ट्रेनियों ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस

सन्तोषगढ़ । 21 जून :   भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में गत दिवस इन्टरनैशनल योग दिवस मनाया गया इस प्रोग्राम के...
हिमाचल प्रदेश

उचित मूल्य की 10 दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन एक दिसंबर तक L

हमीरपुर 31 अक्तूबर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हमीरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खुलने वाली उचित मूल्य की 10 दुकानों के लिए एक दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला खाद्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती रैली के तीसरे दिन लगभग 185 युवाओं ने क्लियर किया ग्राउंड टेस्ट

रोहित जसवाल। हमीरपुर 19 जनवरी। अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में थल सेना की अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को बिलासपुर जिले की तहसील झंडूता और हमीरपुर जिले की तहसील...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 साल के जश्न के दौरान मंच से बोले बड़बोले नेताओं के दावे का क्या हुआ :सरकार के बड़े- बड़े चैलेंज और दावे फिर हवा-हवाई साबित हुए : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से की भेंट एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा है कि...
Translate »
error: Content is protected !!