बद्दी विश्वविद्यालय का 5वां दीक्षांत समारोह 543 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान

by

बी बी एन, 28 मार्च (तारा) : बद्दी विश्वविद्यालय ऑफ इमर्जिंग साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी का 5वां दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 543 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में डिग्रियां प्रदान की गईं, जिनमें 416 स्नातक और 127 स्नातकोत्तर विद्यार्थी शामिल रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट, मोहाली के निदेशक प्रो. डॉ. अशीष गुलिया रहे। उन्होंने कहा कि “बद्दी विश्वविद्यालय के साथ भविष्य में शोध, स्वास्थ्य एवं तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। संस्थान की प्रगति सराहनीय है और हम मिलकर नवाचार को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।”
विशिष्ट अतिथियों में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो. डीडी शर्मा, डॉ. रणेश राणा तथा एसडीएम डॉ. संजीव धीमान उपस्थित रहे। प्रो. (डॉ.) डी.डी. शर्मा ने कहा कि भविष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है और विद्यार्थियों को नई तकनीकों के अनुरूप स्वयं को तैयार करना होगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) जेके शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “यह सफलता आपके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। आप सभी देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं।
समारोह में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और शोध उपलब्धियों को भी साझा किया गया। वर्ष 2024-25 के दौरान विश्वविद्यालय में 13 पेटेंट फाइल, 133 शोध पत्र प्रकाशित, तथा 28 पुस्तक अध्याय अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों में शामिल हुए। साथ ही 71 औद्योगिक भ्रमण, विभिन्न कार्यशालाएं, सेमिनार और राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किए गए। विश्वविद्यालय ने खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने आईआईटी मंडी, रोपड़ सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
छात्रवृत्ति के अंतर्गत 38 कक्षा टॉपर, 21 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक और 7 कांस्य पदक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में छात्रवृत्तियां भी दी गईं। प्लेसमेंट के क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए 188 विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार दिलाया, जबकि अनेक विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा एवं उद्यमिता को चुना। समारोह के अंत में विद्यार्थियों को जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने, आत्मविश्वास बनाए रखने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
फोटोकेप्शन:
बद्दी विश्वविद्यालय की दीक्षांत समारोह में छात्रों को डिग्रियां बांटते हुए मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समेज के 37 प्रभावित परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जायेंगे – DC अनुपम कश्यप

शिमला (रामपुर) 07 अगस्त उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज देर शाम झाकड़ी के मोनल गेस्ट हाऊस में समेज में चल रहे राहत एवम पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल….जिन्में 10 IPS भी शामिल : पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को विरोध स्थल से दिया हटा

नई दिल्ली।   शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के प्रस्तावित संसद मार्च से पहले हंगामा हुआ। जंतर-मंतर के चारों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बेटे की मौत मामले में पूर्व डीजीपी मुस्तफा और मां-पत्नी, बहन के खिलाफ केस दर्ज – पड़ोसी ने पंचकूला कमिश्नर को दी थी शिकायत : पिता-बहू के अवैध संबंधों का भी दावा

पंचकूला  : पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और उनका परिवार एक गंभीर विवाद में घिर गया है। हरियाणा के पंचकूला में मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी व पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना, उनकी बेटी...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव, अब दोपहर 1.30 बजे पहुंचेंगे भरवाईं

ऊना (2 मार्च)- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के भरवाईं दौरे में कुछ बदलाव हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अब दोपहर 1.30...
Translate »
error: Content is protected !!