राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं, 2026 के लिए कहलूर क्वीन प्रतियोगिता के ऑडिशन शुरू

by
एएम नाथ: घुमारवीं, 28 मार्च : राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं, 2026 के तहत इस वर्ष पहली बार आयोजित की जा रही “कहलूर क्वीन (Miss & Mrs)” प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन प्रक्रिया आज से आरंभ हो गई। यह प्रतिष्ठित आयोजन 5 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेले का प्रमुख आकर्षण रहेगा। आज घुमारवीं स्थित रेनबो अस्पताल में आयोजित ऑडिशन में क्षेत्र की युवतियों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व एवं पारंपरिक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। आयोजन समिति के अनुसार ऑडिशन प्रक्रिया 29 मार्च को भी जारी रहेगी।
आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक प्रतिभागी 29 मार्च को प्रातः 10:00 बजे रेनबो अस्पताल, घुमारवीं में पहुंचकर ऑडिशन में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता को दो श्रेणियों Miss कहलूर क्वीन (अविवाहित) एवं Mrs कहलूर क्वीन (विवाहित) में आयोजित किया जा रहा है।
Miss कहलूर क्वीन श्रेणी में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग की अविवाहित प्रतिभागी भाग ले सकती हैं, जबकि Mrs कहलूर क्वीन श्रेणी में 21 से 35 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित महिलाएं हिस्सा ले सकती हैं। दोनों ही श्रेणियों के लिए प्रतिभागी का मूल रूप से जिला बिलासपुर का निवासी होना अनिवार्य है।
प्रतिभागियों को ऑडिशन के समय आधार कार्ड एवं दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। साथ ही प्रतिभागी पारंपरिक कहलूरी वेशभूषा, आभूषण एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था स्वयं करेंगी। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को कहलूरी एवं हिन्दी भाषा में अपना परिचय देने तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष होगी तथा चयन समिति एवं निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के आचरण, मंच व्यवहार एवं अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या गलत जानकारी पाए जाने पर प्रतिभागी को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, पारंपरिक कहलूरी संस्कृति को बढ़ावा देना तथा महिलाओं में आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक कमलेश ठाकुर ने नंदपुर भटौली पंचायत का किया दौरा : अधिकारियों को नंदपुर-बरियाल-लुदरेट सड़क पर चार रेन शेल्टर निर्मित करने के दिए निर्देश

राकेश शर्मा।  देहरा, 29 अक्टूबर।  देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज ‘आपका विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदपुर भटौली का दौरा किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 दिनों से बोरवेल में फंसी चेतना – मां बोली-मेरी बच्ची तड़प रही : जल्द आएगी बाहर , सुरंग खोदने नीचे उतरे जवान

कोटपूतली :  राजस्थान के कोटपूतली में 700 फीट गहरे बोरवेल में फंसी तीन साल की चेतना को आज छठवां दिन है। मासूम बच्ची 120 फीट की गहराई पर एक हुक से लटकी हुई है।...
हिमाचल प्रदेश

स्टाफ नर्स के 38 पद बैच के आधार पर भरें जाएंगे

ऊना, 12 फरवरी: निदेशक चिकित्सा सेवाएं हिमाचल प्रदेश द्वारा स्टाफ नर्स के 38 पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि सामान्य श्रेणी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

थिंक एजुकेशन्स चंडीगढ़ द्वारा पठानकोट में नीट यूजी काउंसलिंग सेमिनार का सफल आयोजन

पठानकोट, 29 जुलाई :  थिंक एजुकेशन्स चंडीगढ़ द्वारा आज पठानकोट में NEET UG काउंसलिंग सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस सेमिनार में बड़ी संख्या में NEET अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया...
Translate »
error: Content is protected !!