नशे की ओवरडोज़ : मां मजदूरी करने गई, पीछे घर में पड़ी मिली बेटे की लाश

by

जगराओं :  मोहल्ला माई जीना में एक 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक की पहचान इकबाल सिंह के रूप में हुई है. परिवार को शक है कि उसकी मौत नशे की ओवरडोज से हुई है । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की मां ने बताया कि वह सुबह खेतों में आलू चुनने गई थी. जब वह दोपहर को घर वापस लौटी तो उसने अपने बेटे का शव घर में पड़ा देखा. परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और मां ही मेहनत मजदूरी कर घर चलाती है, जबकि पिता बीमारी के कारण काम नहीं कर पाते। मृतक के पिता बलदेव सिंह ने बताया कि उसका बेटा ‘चिट्टे’ नशे का आदी था. उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन भी इकबाल कुछ जानकारों के साथ बाहर गया था. दोपहर करीब 2:30 बजे दो युवक उसे घर छोड़कर चले गए और थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

पिता के अनुसार, बेटे की जेब से एक सिरिंज और सुई भी बरामद हुई है, जिससे नशे की आशंका और गहरी हो गई है. परिवार का मानना है कि अगर समय रहते इलाज मिलता या सही माहौल मिलता, तो शायद यह हादसा टल सकता था।

इलाके में बढ़ता नशे का खतरा :  परिवार और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाके में नशे से जुड़ी पहली मौत नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोहल्ले में खुलेआम नशा बिक रहा है, लेकिन डर और दबाव के कारण लोग पुलिस को सूचना नहीं दे पाते. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो और भी कई घर बर्बाद हो सकते हैं।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच :  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिटी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने बताया कि मौत का असली कारण रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा. उन्होंने कहा कि परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

हपोवाल में 8वां वार्षिक निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन एवं जांच कैंप 5 अक्टूबर को लगाया जाएगा

नवांशहर /दलजीत अजनोहा :  जिला नवांशहर के गांव हपोवाल (बंगा) स्थित धार्मिक स्थान गुग्गा जाहिर पीर व साईं लोकों में 8वां वार्षिक निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन एवं जांच कैंप आगामी 5 अक्टूबर को लगाया जाएगा।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पासपोर्ट सेवा दिवस पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दी शुभकामनाएं : नागरिक सेवाओं को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ / नई दिल्ली, 24 जून। देशभर में आज 14वां पासपोर्ट सेवा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह दिवस 24 जून 1967 को लागू हुए पासपोर्ट अधिनियम की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया...
article-image
पंजाब

खैरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और अन्य को नोटिस

चंडीगढ़ :  गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने  एनडीपीएस मामले में जमानत के लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सोमवार को खैरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में  टीबी के 100 दिन निःशुल्क अभियान की शुरुआत

गढ़शंकर,  7 दिसम्बर: टीबी (तपेदिक) उन्मूलन की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में, स्वास्थ्य विभाग ने 100 दिनों की टीबी छुट्टी शुरू की है। इसी मुहिम तहत एसएमओ डा संतोख राम के...
Translate »
error: Content is protected !!