एडीसी ने एससी-एसटी अत्याचार निवारण एवं राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा की

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 30 मार्च. अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने सोमवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें लीं। उन्होंने दोनों अधिनियमों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एडीसी ने जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक में जातीय भेदभाव की रोकथाम और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय व राहत प्रदान करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी, 2026 तक जिला में 73 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 57 मामले न्यायालय में लंबित हैं। चार मामलों में निर्णय हो चुका है, जबकि सात मामलों में जांच के बाद एससी-एसटी एक्ट की धाराएं हटाई गई हैं और पांच मामलों में पुलिस जांच जारी है।
उन्होंने बताया कि अधिनियम के तहत पीड़ितों को एक लाख रुपये से लेकर 8 लाख 25 हजार रुपये तक की राहत राशि प्रदान करने का प्रावधान है। यह राशि चरणवार तरीके से प्रदान केके जाती है। उन्होंने अधिकारियों को मामलों की नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ितों को समय पर राहत और न्याय मिल सके।
एडीसी ने राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय स्थानीय समिति की बैठक में ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता और बहु-दिव्यांगता से प्रभावित व्यक्तियों के विधिक संरक्षण की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद पात्र व्यक्तियों के लिए स्थायी या सीमित अवधि के विधिक संरक्षक नियुक्त किए जाते हैं। जिले में अब तक 113 स्थायी और 6 सीमित कानूनी संरक्षक नियुक्त किए जा चुके हैं।
उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि दोनों अधिनियमों के प्रावधानों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए और पीड़ितों व दिव्यांगजनों को त्वरित राहत व विधिक संरक्षण उपलब्ध कराने में कोई ढिलाई न बरती जाए।
बैठक में डीएसपी अजय ठाकुर, जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी बनाए रखें : सुरेश कुमार

जिला योजना विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक में विधायक ने दिए निर्देश एएम नाथ। हमीरपुर 06 अप्रैल। जिला योजना विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक सोमवार को यहां बचत...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

24,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में विजीलैंस ने जूनियर सहायक किया काबू : विन्द्र कुमार निवासी कम ( हिमाचल प्रदेश) की शिकायत पर किया गिरफ़्तार

माहिलपुर,  22 जुलाई :  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से आज होशियारपुर जिले के नगर पंचायत माहिलपुर में तैनात जूनियर सहायक शीशपाल को 24,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में काबू किया गया है। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के उच्च अधिकारियों के भ्रष्टाचार के भी कई दस्तावेज हमारे पास हैं, जल्द करेंगे खुलासा : पर्यटन निगम द्वारा एडीबी फंडिंग से बन रहे कई प्रोजेक्टों के टेंडर नियमों को ताक पर रख कर दिए जा रहे : सुधीर शर्मा

एएम नाथ। शिमला : भाजपा नेता एवं विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार घोटालों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड में सात करोड़ से ज्यादा की लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 सितंबर 2024 को मतदान केन्द्रों की सूचियों के प्रारूप प्रकाशित

एएम नाथ। चम्बा :  मतदान केन्द्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 02 सितंबर 2024 को जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) चम्बा, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जिला चम्बा, समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार/ नायब तहसीलदार)...
Translate »
error: Content is protected !!