बीएलओ, सुपरवाइजरों और एईआरओ को समझाई एसआईआर की प्रक्रिया

by
एएम नाथ। शिमला :  बड़सर 31 मार्च। विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर के बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों और एईआरओ को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए यहां मिनी सचिवालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला मंगलवार को संपन्न हो गई। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर की निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी स्वाति डोगरा ने सभी संबंधित अधिकारियों से विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझने और इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने की अपील की।May be an image of studying and text
एसडीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग वर्ष 2002 के बाद वर्ष 2026 में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण करवा रहा है। इसका मकसद सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करके और अपात्र लोगों के नाम इन सूचियों से हटाकर शुद्ध मतदाता सूचियां तैयार करना है।
कार्यशाला के दोनों दिन जिला निर्वाचन कार्यालय के तहसीलदार सुरेश कुमार और सहायक प्रोग्रामर मनीषा शर्मा ने बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों और एईआरओ को विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
एसडीएम ने कार्यशाला के प्रथम दिन और दूसरे दिन के दो अलग-अलग बैच के अधिकारियों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई, ताकि सभी अधिकारी विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया की बारीकियों को आसानी से समझ सकें। उन्होंने कार्यशाला के आयोजन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों का धन्यवाद भी किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘ट्रेजरर’ की व्हॉट्सएप चैट ने खोला चिट्ठा, ब्लास्ट की फंडिंग पर बड़ा खुलासा

नई दिल्ली । नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी दिल्ली धमाके को लेकर लगातार नए खुलासे कर रही है। इसी बीच NIA को अदील के फोन से डिलीट की गई व्हाट्सएप चैट मिली है। इस चैट ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाभी की अवैध संबंधों व मानसिक प्रताड़ना के कारण उसके की भाई ने आत्महत्या : मृतक के भाई और परिजनों ने आरोप लगाते हुए,एसपी से मिलकर कारवाई की लगाई गुहार, पुलिस कर्मी ससपेंड

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सीआरपीएफ जवान ने हरियाणा के पिंजौर में बीती 5 दिसंबर को सीआरपीएफ कैंप में सुंदरनगर के महादेव पंचायत निवासी पंकज (34) आत्महत्या थी। मृतक पंकज 10...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

BJP विधायक हंसराज को मिली अंतरिम जमानत, : कोर्ट ने पुलिस जांच में सहयोग देने को कहा

एएम नाथ। चम्बा :  चुराह से बीजेपी विधायक डा. हंसराज को जिला सत्र न्यायालय चंबा से बड़ी राहत मिली है। युवती के यौन शोषण मामले में कोर्ट से विधायक को अग्रिम जमानत मिल गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 मार्च से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

जसोरगड और भलेई में सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 10 से 16 मार्च तक चंबा प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी...
Translate »
error: Content is protected !!