भाजपा दफ्तर के बाहर तेज धमाका : जांच में जुटी चंडीगढ़ पुलिस; शहर में अलर्ट

by

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा दरफ्तर के बाहर धमाका होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना के बाद वहां दशहत का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, आस-पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं.

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति ग्रेनेड की पिन खोलकर उसे फेंककर भाग रहा है। इस दौरान धमाके की भी आवाज सुनाई देती है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भाजपा आॅफिस पर हमले का है।

सीसीटीवी में 2 संदिग्ध नजर आए

ब्लास्ट की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें मौके पर हैं। बम व डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों के जरिए पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है। टीम ने विस्फोटक के टुकड़ों की भी जांच की। पुलिस को सीसीटीवी में 2 संदिग्ध नजर आए हैं। ये दोनों बाइक पर भाजपा आॅफिस के आसपास आते-जाते नजर भी आ रहे हैं। इनकी तलाश की जा रही है। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स भी मौके पर पहुंच गई है।

स्कूटी किसकी थी पता नहीं चल सका

जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी, उसमें जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में किसी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। चंडीगढ़ की एसएसपी और आईजी पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए हैं।

यह स्कूटी किसकी थी अभी कोई सूचना नहीं है। भाजपा कार्यालय के भीतर कोई नुकसान नहीं है। वहीं फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और नमूने जुटाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बैरा स्यूल परियोजना में मजदूरों का धरना आठवें दिन भी जारी, बहाली की मांग तेज

दुनी चंद की नौकरी बहाली को लेकर आंदोलन तेज, प्रबंधन संग बैठक आज मांगें न मानीं तो चक्का जाम की चेतावनी, बैरा स्यूल में श्रमिक एकजुट एएम नाथ। चम्बा : बैरा स्यूल परियोजना, सुरंगानी...
article-image
पंजाब , हरियाणा

दिव्यांग और न्यूरो-डाइवर्जेंट बच्चों के लिए चंडीगढ़ में बनेगा पहला विशेष पार्क : सांसद मनीष तिवारी ने अधिकारियों को रोडमैप तैयार करने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, 22 सितंबर: दिव्यांग और न्यूरो-डाइवर्जेंट बच्चों के लिए चंडीगढ़ में पहला विशेष पार्क बनाया जाएगा, जिसमें उनके लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस संबंध में सांसद मनीष तिवारी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थाना कलां में टेलीमेडिसन सुविधा आरंभ, 30 हजार आबादी को मिलेगा लाभ, पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह से लाभान्वित होंगे मरीज

ऊना – कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के थाना कलां में टेलीमेडिसन की सुविधा शुरु हो गई है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर व ग्रामीण विकास...
article-image
पंजाब

प्रेमिका के भाइयों ने शादी का झांसा देकर बुलाकर कर दी हत्या

 लुधियाना :   टिब्बा रोड में स्थित पुनीत नगर में एक प्रेमिका के भाइयों ने 25 वर्षीय युवक सचिन तिवाड़ी को शादी का झांसा देकर लुधियाना बुलाया और फिर दिनदहाड़े सड़क पर तेजधार हथियारों से...
Translate »
error: Content is protected !!