फौज में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए गढ़शंकर में विशेष कैंप आज 

by
गढ़शंकर, 7 अप्रैल: फौज में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए गढ़शंकर में 8 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे कचहरी परिसर में विशेष कैंप लगाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते एक्स सर्विसमेन वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर के पदाधिकारी सूबेदार केवल सिंह भज्जल ने कहा क्षेत्र के सभी निवासियों से अपील है कि 16 सिख चंडीमंदिर का एक दल जिले का दौरा कर रहा है जिस दौरान 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच की आयु के युवा लड़के-लड़कियों को सेना में भर्ती होने के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुका है और पंजीकरण 10 अप्रैल 2026 को बंद हो जाएगा। उपरोक्त आयु सीमा के भीतर आने वाले सभी युवाओं से अपील है कि वे दिए गए कार्यक्रम के अनुसार पहुंचें। दल द्वारा आने वाले युवाओं को व्हाट्सएप समूह में जोड़ा जाएगा, जिसके माध्यम से उन्हें आगामी अपडेट की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने युवाओं को अपने साथ पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज – आधार कार्ड, आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर (ओटीपी के लिए),10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं।
फोटो कैप्शन:
सूबेदार केवल सिंह भज्जल।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नौजवान खेल से जुड़े और नशे से बचकर पौष्टिक आहार खाएं : पदम श्री प्रेम चंद डेगरा

पदम श्री प्रेम चंद डेगरा ने जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही के विद्यार्थियों व स्टाफ को किया संबोधित होशियारपुर, 11 अप्रैल: बॉडी बिल्डिंग में नौ बार नेशनल चैंपियन व आठ बार एशियन चैंपियन व एक...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने बाबा जम्बू जीत जी धार्मिक स्थल पर माथा टेका : मंदिर समिति को 2 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की

गांव बूथगढ़ में जनसभा को संबोधित किया बलाचौर, 22 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनीष तिवारी सिद्ध बाबा जम्बू जीत जी के मंदिर भूरीवाले मालेवाल बूथगढ़ झंडूपुर में वार्षिक जोड़ मेले...
article-image
पंजाब

बिगड़ सकता दिल्ली का चुनावी समीकरण : हरियाणा में भी हुआ था खेला

नई दिल्ली।  दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सिर्फ राजधानी में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। इसका एक कारण यह भी है कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी...
article-image
पंजाब

50 ग्राम हेरोइन और 1 लाख रुपये की नकदी सहित दो गिरफ्तार

 होशियारपुर 02 मार्च (मनजिंदर कुमार पेंसरा ): – एस.एस.पी  नवजोत सिंह महल के दिशा निर्देशन में मॉडल टाउन थाने होशियारपुर की पुलिस टीम ने दो युवकों को 50 ग्राम हेरोइन और 1 लाख नकदी...
Translate »
error: Content is protected !!