18 महीने में कांग्रेस सरकार की विदाई तय…राहुल गांधी का तथाकथित ठका-ठक मॉडल पूरी तरह फेल : तरुण चुग

by

एएम नाथ । शिमला : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला और कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

अगले 18 महीनों में कांग्रेस सरकार का जाना तय है और भाजपा जनसमर्थन के साथ प्रदेश में नई सरकार बनाएगी।

तरुण चुग ने कहा कि राहुल गांधी का तथाकथित ठका-ठक मॉडल हिमाचल में पूरी तरह फेल हो चुका है। चुनावों के दौरान किए गए बड़े-बड़े वादे आज केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं, जबकि जमीनी स्तर पर जनता को राहत नहीं बल्कि बोझ मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में हिमाचल को विकास की राह से भटका दिया है।

कांग्रेस के 3.5 साल-हिमाचल 35 साल पीछे, यह स्थिति आज प्रदेश की वास्तविकता बन चुकी है, उन्होंने तीखा राजनीतिक पंच किया।

चुग ने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है और सरकार लगातार कर्ज पर कर्ज लेकर व्यवस्था चला रही है। विकास कार्य ठप हैं, योजनाएं अधूरी हैं और सरकार के पास कर्मचारियों के वेतन-पेंशन तक के लिए संसाधनों की कमी दिखाई दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए जन-जन तक सरकार की विफलताओं को पहुंचाना होगा।

उन्होंने कहा अब समय आ गया है कि हम कमर कस लें और इस जनविरोधी सरकार को हटाने के लिए संगठित संघर्ष करें।

तरुण चुग ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रदेश की जनता की आवाज बनेगा और कांग्रेस सरकार के भ्रामक प्रचार, आर्थिक कुप्रबंधन और जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसी दिशा में हिमाचल को भी आगे ले जाने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है और आने वाला समय प्रदेश में परिवर्तन का होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरीश राणा की मुक्ति का पहला कदम… हरीश राणा के खाने और सांस लेने के पाइप हटे, AIIMS में पैसिव यूथेनेशिया की प्रक्रिया जारी : अब आगे क्या?

नई दिल्ली : 13 सालों से जिंदा लाश बनकर जी रहे हरीश राणा अब अपनी मुक्ति की ओर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पैसिव यूथेनेशिया के लिए उन्हें दिल्ली के एम्स में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर की आन्य शर्मा ने ऊंची कूद में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर विधान सभा की ग्राम पंचायत छतराड़ी की होनहार बेटी आन्या शर्मा ने नई दिल्ली में आयोजित डीएवी द्वारा आयोजित राष्ट्र स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ऊँची कूद में चौथा स्थान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लूटेरे फरार : स्तनोर अड्डे पर वेस्टर्न यूनियन की दुकान से दो लाख रुपये की लूट, लूटेरों ने तेजधार हथियार पकड़े हुए थे

गढ़शंकर, 08 अगस्त  : गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर स्तनोर बस अड्डे पर दत्त एंटरप्राइजेज दुकान से तीन लूटेरों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए दुकानदार से दो लाख रुपये लूट कर फरार हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में भेड़ पालकों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित, गद्दी समुदाय के कल्याणार्थ प्रदेश सरकार कृत संकल्प: सत्ती

ऊना 17 फरवरी: जनजातीय विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश वूल फैडरेशन एंव पशु पालन विभाग द्वारा ”सरकार भेड़ पालकों के द्वार” कार्यक्रम के तहत आज एक दिवसीय भेड़ प्रजनक प्रशिक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!