राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं के अंतर्गत आज दंगल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

by
नगर परिषद घुमारवीं से मेला ग्राउंड तक निकाली भव्य दंगल शोभायात्रा, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 08 अप्रैल: राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं-2026 के अंतर्गत आज दंगल (कुश्ती प्रतियोगिता) का आयोजन मेला मैदान में किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संदीप धवल बतौर मुख्यातिथि जबकि डीएसपी मदन धीमान विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
दंगल प्रतियोगिता से पूर्व नगर परिषद घुमारवीं से मेला ग्राउंड तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पहलवानों, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं से जुड़े हुए हैं और इन्हें संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल वर्षों से हमारी संस्कृति का हिस्सा रहे हैं और आज भी लोगों में इनके प्रति उत्साह और उमंग देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमारी संस्कृति, परंपराएं और रीति-रिवाजों को संजोए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
इस अवसर पर दंगल कमेटी के अध्यक्ष एवं डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा, नगर परिषद घुमारवीं की पूर्व अध्यक्षा रीता सहगल, पूर्व उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पूर्व मनोनीत पार्षद सतीश कुमार, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हेमराज संख्यान, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उदेश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मताधिकार के महत्व के बारे में जागरूक करना : SDM विकास शुक्ला

कुल्लू 25 जनवरी :  कुल्लू स्थित देव सदन में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उदेश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीबीआई पहुंची मॉल रोड स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस : पोस्ट ऑफिस में भर्ती से संबंधित पुराने रिकॉर्ड में गड़बड़ी की जांच के लिए सीबीआई यहां पहुंची

शिमला: मॉल रोड स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस में गुरुवार देर शाम को सीबीआई ने दबिश दी है। सूत्रों के अनुसार पोस्ट ऑफिस में भर्ती से संबंधित पुराने रिकॉर्ड में गड़बड़ी की जांच के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटोली में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार से

बद्दी, 2 जुलाई (तारा) : भटोली कलां पंचायत के तहत नवांनगर यूथ क्लब की ओर से दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 4 जुलाई से किया जा रहा है। क्लब के सदस्य अमर तनवर, नितेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अपनी बहन और देश की बेटी के लिए प्रधानमंत्री को पद्मश्री लौटा दूंगा : वीरेंद्र सिंह (गूंगा पहलवान)

नई दिल्ली : पहलवान बजरंग पूनिया के बाद सासरोली निवासी वीरेंद्र सिंह (गूंगा पहलवान) ने भी पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का एलान कर दिया है। उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डाली है।...
Translate »
error: Content is protected !!