एनआरआई जगजीत सिंह बराड़ ने सरकारी प्राइमरी स्कूल चमिंडा के बच्चों को बांटी वर्दियां और अन्य सामग्री

by

एनआरआई भाईचारे के अन्य सदस्य भी अपने गांवों के स्कूलों और डिस्पेंसरियों के विकास में योगदान डालें: पवन दीवान

लुधियाना, 10 अप्रैल: लुधियाना के गांव चमिंडा में हर साल की तरह इस वर्ष भी एनआरआई जगजीत सिंह बराड़ (पिंटा) ने जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान के साथ मिलकर सरकारी प्राइमरी स्कूल के बच्चों को वर्दियां, कॉपियां, किताबें, बैग और अन्य स्टेशनरी सामग्री वितरित की।

इस मौके पर एनआरआई बराड़ ने कहा कि वे विदेश में रहते हुए भी अपनी मिट्टी से जुड़े हुए हैं और हर साल अपने भाई सुरिंदर सिंह बराड़ (रूपा) के साथ विदेश से आकर अपने पिता की याद में यह सेवा कार्य करते हैं।

पवन दीवान ने एनआरआई भाइयों के इस प्रयास की सराहना करते हुए, कहा कि मीलों दूर रहने के बावजूद भी ये लोग अपनी जन्मभूमि को नहीं भूले हैं। उन्होंने बताया कि हर साल स्कूल के बच्चों को वर्दियां, किताबें और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने एनआरआई समुदाय के अन्य लोगों से भी अपील की कि वे अपने गांवों के स्कूलों और डिस्पेंसरियों के विकास के लिए आगे आएं, ताकि शिक्षा ओर सेहत का स्तर बेहतर हो सके और बच्चे पढ़-लिखकर पंजाब और देश का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर गांव के गणमान्य लोगों ने एनआरआई बराड़ और उनके साथियों का धन्यवाद किया। इस दौरान जैज बराड़, लंबरदार राजिंदर सिंह, कैप्टन शिंगारा सिंह, पवित्र सिंह (पूर्व पंच), अमोलक सिंह (पूर्व पंच), सौदागर सिंह, निर्मल सिंह सिद्धू, रूप सिंह, कमलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह सिद्धू, मनदीप सिंह सहित स्कूल स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बच्चों को बनाते थे निशाना : सोनू गैंग से जुड़े पांच नए तस्कर, अब तक 29 गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला। शिमला पुलिस ने सोनू गैंग से जुड़े पांच नए तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार तस्कर मंडी के रहने वाले हैं, जबकि एक तस्कर शिमला के रामपुर का है। इस...
article-image
पंजाब

प्राइम सिनेमा के मालिक और प्रबंधकों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मामला दर्ज

चंडीगढ़ : आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने एमसीएमसी कमेटी पटियाला की सिफारिशों पर प्राइम सिनेमा के मालिक और प्रबंधकों के खिलाफ और क्यूब सिनेमा के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीएनए जांच से होगी शवों की शिनाख्त, 37 लोगों के लिए सैंपल : अभी तक पांच शव सर्च ऑपरेशन में बरामद – उपायुक्त

एएम नाथ। शिमला 05 जुलाई – समेज त्रासदी में लापता 36 लोगों के परिजनों के डीएनए सैंपल लिए गए है। डीएनए मैचिंग के बाद ही शवों की शिनाख्त हो पाएगी। पुलिस ने 37 परिजनों...
Translate »
error: Content is protected !!