पूजा-अर्चना के साथ दंगल के दूसरे दिन का शुभारंभ…युवा पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ रहा धुम्मू शाह मेला : महापौर नीनू शर्मा

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 10 अप्रैल: दाड़ी स्थित ऐतिहासिक धुम्मू शाह मेले के दूसरे दिन भराड़ी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर धर्मशाला की महापौर नीनू शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।May be an image of one or more people and text
महापौर नीनू शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मेलों के पारंपरिक स्वरूप का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है, ताकि युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं से जुड़ी रह सके। उन्होंने कहा कि धुम्मू शाह मेला जन-आस्था से जुड़ा एक प्राचीन और महत्वपूर्ण आयोजन है।
उन्होंने कहा कि भारत में कुश्ती का खेल देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहा है और ऐसे मेलों में दंगल का आयोजन इस खेल को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने और युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने में सहायक सिद्ध हो रहा है।No photo description available.
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि धर्मशाला के पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बच्चों में कुश्ती के प्रति बढ़ते उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यही युवा भविष्य में स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाएंगे।May be an image of text
उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय स्टेडियम के लिए 3 करोड़ रुपये तथा युवाओं के लिए हाॅस्टल निर्माण हेतु विशेष बजट का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, काॅलेज स्तर पर शूटिंग खेल के लिए भी 2 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इससे पूर्व मेला अधिकारी एवं एसडीएम मोहित रत्न ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और मेले के आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन में आम जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के पुरूष और महिला पहलवानों ने अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उप महापौर तेजिंदर कौर, आरटीए सदस्य सुरेश पप्पी, पार्षद अनुराग शर्मा, नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर सुरेंद्र कुमार, प्रदीप चौधरी सहित मेला कमेटी के सदस्य और अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी की साक्षी सिन्हा ने पटियाला में मॉडल यूनाईटेड नेशन्स में स्पेशल मेंशन की उपाधि प्राप्त की

बद्दी, 14 अप्रैल (तारा) :  बद्दी विश्वविद्यालय की बीपीटी की छात्रा साक्षी सिन्हा पुत्री श्री मुकेश सिन्हा और श्रीमती अनीता कुमारी ने थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पटियाला में आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशन्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया तीन दिवसीय रुक्मणी कुंड मेले का विधिवत शुभारंभ

समाज व परिवार के उत्थान व कल्याण को किये महिलाओं के त्याग एवं बलिदान को किया नमन मछुआरों की रॉयल्टी को घटाकर किया एक प्रतिशत, 35 सौ रुपये की सम्मान निधि का भी किया...
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत अम्ब का चुनाव परिणाम घोषित

ऊना 7 अप्रैल: वार्ड 1 पोलियां जसवां से कुलदीप सिंह 226 वोट हासिल करके विजयी रहे, जबकि उनके प्रतिद्वंदी जगमोहन को 123 मत मिले। वार्ड 2 अम्ब 1 से अनुसूया रानी 226 मत हासिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

60 हजार रुपये में बेच दिए थे 31 बकरे : विजिलेंस जांच की सिफारिश, नीलामी करवाने वाला कर्मचारी निलंबित

रोहित भदसाली । बिलासपुर :  प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ ट्रस्ट में बकरा नीलामी मामले में जांच के पहले ही दिन नीमाली करने वाले जूनियर असिस्टेंट मनोज कुमार को सस्पेंड कर दिया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!