यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गढ़शंकर से नूरपुर जट्टां तक ​​बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर सम्मान यात्रा निकाली

by
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गढ़शंकर से नूरपुर जट्टां तक ​​बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर सम्मान यात्रा निकाल
गढ़शंकर l  नूरपुर जट्टां में गक्त सप्ताह बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा की किसी अज्ञात लोगों दुआरा बेअदबी की थी। जिसकी ज़िम्मेदारी विदेश में बैठे अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली थी। जिसके चलते जवाब में आज यूथ कांग्रेस के नेता प्रणव कृपाल के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गढ़शंकर से नूरपुर जट्टां तक ​​बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर सम्मान यात्रा निकाली। इस मौके पर बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की फोटो वाली तख्तियां और झंडे लेकर “अंबेडकर के सम्मान में यूथ कांग्रेस मैदान में” के नारे लगाए।
 गांव नूरपुर जट्टां पहुंचने पर गांववासियों ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ज़ोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रणव कृपाल ने कहा कि विदेश में बैठा अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की मूर्तियों का अपमान करके पंजाब में सांप्रदायिक दंगे भड़का कर पंजाब का माहौल खराब करना चाहता है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस गुरपतवंत सिंह पन्नू जैसी अलगाववादी ताकतों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर ने भारतीय संविधान बनाया, जिसके ज़रिए हम सभी भारतीय अपने अधिकारों का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस किसी भी कीमत पर बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की मूर्तियों की रक्षा करेगी और बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के सम्मान को धूमिल नहीं होने देगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रकृति के कार्य करने से निरंकार जगत और मानवता का कल्याण होता है :  बहन जोगिंदर जोगी

गढ़शंकर । प्रो. सुरिंदर पाल द्वारा पौदे लगवाने के लिए सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर को निमंत्रण दिया गया। जिस पर  सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर के अध्यक्ष हरवेल सिंह सैनी और उनकी टीम 151 पौधे...
article-image
पंजाब , समाचार

13 हज़ार की रिश्वत लेने के आरोप में नायब तहसीलदार सहित चार विजिलेंस ने पकड़े

माहिलपुर। दो लोगों से जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए रिश्वत में लिए 13 हजार रुपये की राशि के साथ रंगे हाथ नायब तहसीलदार सहित चार गिरफ्तार । गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस टीम...
Translate »
error: Content is protected !!