किन्नौर जिले के टापरी में मुख्यमंत्री ने भू-तापीय ऊर्जा आधारित फल सुखाने की इकाई का निरीक्षण किया

by
दो वर्षों में 16,963 किलोग्राम फल किए गए प्रसंस्कृत
एएम नाथ।  किन्नौर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर जिले के टापरी में स्थापित विश्व की पहली भू-तापीय ऊर्जा संचालित सेब कोल्ड स्टोरेज एवं फल सुखाने की संयुक्त इकाई का निरीक्षण किया। यह 1,000 टन क्षमता वाली सुविधा एचपीएमसी और आइसलैंड की एक कंपनी के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत विकसित की गई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में इस इकाई में कुल 16,963 किलोग्राम फलों का प्रसंस्करण किया गया है। इनमें से 5,105 किलोग्राम फल नवंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच, जबकि 11,948 किलोग्राम फल जून 2025 से जनवरी 2026 के बीच प्रसंस्कृत किए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में यह सुविधा स्थानीय लोगों के लिए और अधिक लाभकारी सिद्ध होगी।
इस प्रणाली के अन्तर्गत फलों के भंडारण और सुखाने के लिए भू-तापीय ऊष्मा का उपयोग किया जाता है।
यह क्षेत्र सबसे गर्म तापीय जलस्रोत के लिए भी जाना जाता है। बिजली पर निर्भर पारंपरिक प्रणालियों के विपरीत, यह इकाई फल सुखाने के लिए भू-तापीय ऊर्जा का उपयोग करती है और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों में एक नया मानक स्थापित करती है।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार, उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वीप टीमों ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलख

ऊना, 3 अप्रैल। ऊना जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को स्वीप टीमों ने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जागरूकता की अलख जगाई। इसमें ऊना कॉलेज, भढ़ोलियां खुर्द, रैंसरी, ग्राम पंचायत लालसिंगी, कोटला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डीएस ठाकुर ने लिया ग्वालू और करवाल में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा

एएम नाथ। चम्बा : डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विधायक डीएस ठाकुर ने शुक्रवार को ग्वालू और करवाल पंचायत में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ग्वालू और करवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गलुआ में विश्व ग्लोकोमा सप्ताह के उपलक्ष्य पर जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र गलुआ में विश्व ग्लोकोमा सप्ताह के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद से कार्यकर्ताओं में भरा जोश

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :  विधायक डॉ. जनक राज ने मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद से कार्यकर्ताओं में जोश भरा। डॉ. जनक राज ने बुधवार को ग्राम पंचायत तुंदाह, गांव बन्नी, सिलपड़ी, चूलाड़, सैंडा,...
Translate »
error: Content is protected !!