राख के पास चक्का जाम, एनएच 154-A की बदहाल हालत पर भड़के विधायक डॉ. जनक राज :मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की मांग, सरकार पर लापरवाही के आरोप

by

15 मई तक काम शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

एएम नाथ। चम्बा : राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154-A की जर्जर स्थिति को लेकर क्षेत्र के भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने आज राख के पास जोरदार चक्का जाम कर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान समर्थकों और स्थानीय लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क की बदहाली को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि एनएच 154-A की हालत लंबे समय से बेहद खराब बनी हुई है, जिससे आम जनता, यात्रियों और स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले चार महीनों में प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा शुरू होने वाली है, लेकिन सड़क की मौजूदा स्थिति को देखते हुए दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार इस गंभीर मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा सड़क के रख-रखाव और सुधार के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया जा रहा है, लेकिन प्रदेश स्तर पर उस धन का समुचित उपयोग नहीं किया जा रहा। यह सीधे तौर पर जनता के हितों की अनदेखी है और सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।
डॉ. जनक राज ने कहा कि उन्होंने कई बार इस मुद्दे को प्रशासन और सरकार के समक्ष उठाया, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जब सरकार और प्रशासन जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करते हैं, तब जनप्रतिनिधियों को सड़क पर उतरकर संघर्ष करना पड़ता है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि एनएच 154-A के मरम्मत कार्य को तुरंत प्रभाव से शुरू किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आगामी यात्रा के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
अंत में विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 मई तक सड़क सुधार का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे बीच सड़क में तंबू गाड़कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में रीयल-टाइम लैंडस्लाइड मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने को लेकर बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला में रियल टाइम लैंडस्लाइड मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने को लेकर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मंडी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हंस फाउंडेशन उपलब्ध कराएगी अस्पताल डायलिसिस सुविधा : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डायलिसिस सुविधा के सुचारू संचालन के लिए बनी कमेटी

सेवाएं आरम्भ होने तक ग्रेस मेगा केयर, ग्रीन एवेन्यु रक्कड़ कलोनी और नन्दा अस्पताल ऊना में मिलती रहेगी डायलिसिस की सुविधा ऊना, 27 मार्च। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डायलिसिस सुविधा के सुचारू एवं व्यवस्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने दी धर्माणी व गोमा को बधाई

शिमला, 12 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने राज भवन शिमला में हिमाचल प्रदेश सरकार में घुमारवीं विधानसभा से श्री राजेश धर्माणी जी और जयसिंहपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने आगामी विस चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों के साथ की बैठक : 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले भी बनवा सकते हैं वोट

ऊना, 8 अगस्तः जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि एक अक्तूबर 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी अपना वोट बनवा सकते हैं। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!