बेटी का था जन्मदिन : पति-पत्नी और 3 साल की बेटी ने की आत्महत्या

by

कुरुक्षेत्र :  हरियाणा के कुरुक्षेत्र की प्रेम नगर कॉलोनी से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार की सुबह एक ही परिवार के तीन सदस्यों-पति, पत्नी और उनकी 3 साल की मासूम बेटी-के शव फंदे से लटके मिले।

बताया जा रहा है कि बेटी के पैरालिसिस (लकवा) की बीमारी से परेशान होकर माता-पिता ने यह खौफनाक कदम उठाया।कुछ दिन पहले ही खरीदी थी थारपरिजनों ने बताया कि आज मृत बच्ची अद्विका का जन्मदिन था। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी थी; मृतक जतिंद्र कुमार (30) रेलवे मेल सर्विस में कार्यरत थे और उनके पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड ASI थे। अभी कुछ दिन पहले ही परिवार ने नई थार गाड़ी खरीदी थी और राजस्थान घूमकर लौटे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि खुशियों के बीच इतना बड़ा गम छिपा है।जीजा को भेजा ‘ऑटोमैटिक’ मैसेजआत्महत्या करने से पहले जतिंद्र ने अपने जीजा को सुबह 5:30 बजे का एक शेड्यूल (ऑटोमैटिक) मैसेज भेजा था।

मैसेज में लिखा था- “हम आज रात सुसाइड कर रहे हैं। चाबी बाहर वॉशबेसिन में पड़ी है। प्लीज घर जाकर मम्मी को संभालो, उन्हें कुछ पता नहीं है।” जब परिजन और डायल-112 की टीम मौके पर पहुँची, तो पहली मंजिल के कमरे में जतिंद्र, उनकी पत्नी मंजू (28) और बेटी अद्विका के शव हुक से लटके हुए थे।अकेली रह गई बुजुर्ग माँजतिंद्र के पिता की मृत्यु 6 महीने पहले ही हुई थी। घर में अब सिर्फ उनकी बुजुर्ग माँ बिमला देवी बची हैं।

जतिंद्र का भाई प्रतीक अपनी पत्नी के साथ कनाडा में रहता है। एक झटके में पूरा परिवार खत्म होने से इलाके में मातम पसरा हुआ है।Update जानेंकुरुक्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना तीन आत्महत्या के बाद हुए नए खुलासेथाना कृष्णा गेट के SHO बलजीत सिंह ने कहा कि आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे प्रेम नगर में एक सुसाइड की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जतिंदर, पत्नी मंजू और 3 वर्षीय बेटी अद्वीका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।पुलिस की टीम ने परिजनों की मौजूदगी में तीनों शवों को उतारा। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं बताया कि उन्होंने सुसाइड नोट/मैसेज में लिखा था कि हमारी बच्ची बीमार है, उसके दर्द को हम सहन नहीं कर पा रहे थे। बच्ची की स्वास्थ्य स्थिति के कारण हम यह कदम उठा रहे हैं। इसके लिए हम स्वयं जिम्मेदार हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता के घर पर बम हमले में दो आरोपी गिरफ्तार : बिश्नोई-आईएसआई लिंक का संदेह – आतंकी हैप्पी पासिया ने पूरे हमले की जिम्मेदारी ली

जालंधर : पंजाब के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित आवास के बाहर मंगलवार तड़के एक विस्फोट हुआ। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उस समय घर के अंदर मौजूद कालिया...
article-image
पंजाब

24 आपराधिक तत्वों को किया गिरफ्तार : पंजाब पुलिस ने 134 बस अड्डों, 181 रेलवे स्टेशनों पर की विशेष जांच

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दृष्टिकोण के अनुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के बीच, पंजाब पुलिस ने मंगलवार को “ओपीएस ईगल-III” के नाम से राज्य भर...
article-image
पंजाब

मुंबई से डलहौजी घूमने आए पर्यटक की होटल में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत

चंबा  :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के डलहौजी घूमने आए मुंबई के एक पर्यटक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को होटल में पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ गई।...
पंजाब

चोरी के अठारह मोबाईल तथा भारी मात्रा में मोबाईल असैसरी सहित तीन ग्रिफतार

गढ़शंकर-गढ़शंकर पुलिस ने तीन मोबाईल चोरों को ग्रिफतार कर उनसे कई चोरी किए हुए अठारह मोबाईल फोनो व भारी मात्री में मोबाईल असैसरी बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गढ़शंकर पुलिस पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!