पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है : सुकृति लिखी

by
सचिव सुकृति लिखी ने सुनी पूर्व सैनिकों की समस्याएं और सुझाव
पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों का सम्मान समारोह युद्ध संग्रहालय धर्मशाला में आयोजित*
एएम नाथ। धर्मशाला, 21 अप्रैल: युद्ध संग्रहालय धर्मशाला में आज पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सचिव, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार सुकृति लिखी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में उनके साथ प्रबंध निदेशक, ईसीएचएस अनिल चंदेल, सचिव, केंद्रीय सैनिक बोर्ड दिग्विजय बसेरा और कर्नल जय गणेश भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर निदेशक, राज्य सैनिक बोर्ड हिमाचल प्रदेश ब्रिगेडियर एमएस शर्मा द्वारा पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं आश्रितों के लिए चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई और मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में सुकृति लिखी ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का देश के प्रति योगदान अतुलनीय है। उन्होंने वीरता पदक विजेताओं एवं वीर नारियों को सम्मानित करते हुए उनके साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने उपस्थित पूर्व सैनिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा आश्वस्त किया कि उनके सुझावों को प्राथमिकता के साथ अमल में लाया जाएगा। सचिव ने हिमाचल प्रदेश, विशेषकर कांगड़ा जिला के पूर्व सैनिकों की देश सेवा में अहम भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, केंद्रीय सैनिक बोर्ड और जिला सैनिक बोर्ड के समन्वय से चल रहे कल्याणकारी प्रयास सराहनीय हैं। सचिव ने सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका विभाग सदैव उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में कई वीरता पदक विजेताओंकृ शौर्य चक्र, वीर चक्र एवं अन्य सम्मान प्राप्त पूर्व सैनिकोंकृ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही वीर नारियों के योगदान को भी सराहा गया। इस अवसर पर आप्रेशन रक्षक में शोर्य चक्र प्राप्त करने वाले आनरेरी कैप्टन मदन लाल और कर्नल भूपिन्द्र सिंह, आप्रेशन पवन में वीर चक्र प्राप्त करने वाले आनरेरी कैप्टन भगवान सिंह राणा के अलावा वीर नारियों सुषमा देवी, सरंजना देवी, रूको देवी, अनुराधा, रंजना कुमारी, सरोज बाला, सरोज कुमारी और संतोष कुमारी को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सुकृति लिखी ने राज्य युद्ध संग्रहालय धर्मशाला एवं युद्ध स्मारक धर्मशाला का दौरा भी किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना में शामिल होने का आम नागरिकों के लिए अवसर, ग्रेजुएट कर सकेंगे आवेदन

देशभक्ति से प्रेरित उन युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो भारतीय सेना का हिस्सा बनने का सपना देखते हैं। भारतीय सेना ने टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

PM मोदी से मिले जयराम ठाकुर : राज्य में वित्तीय स्थिति आपातकाल जैसी ; जयराम ठाकुर

एएम नाथ : नई दिल्ली/ शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर-नादौन में करोड़ों रुपये के शिलान्यास एवं उदघाटन करेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

16 अगस्त को दोसड़का के पुलिस मैदान में वितरित करेंगे संपत्ति कार्ड 17 को नादौन, बड़ा और नेरी में भी होंगे करोड़ों के शिलान्यास और उदघाटन 18 को हमीरपुर में पोषण सामग्री और शिक्षकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दे रहे हैं मुख्यमंत्री : अजय शर्मा

एपीएमसी अध्यक्ष ने किया जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एएम नाथ।  हमीरपुर 15 अक्तूबर। जिला स्तरीय अंडर-14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को यहां शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला...
Translate »
error: Content is protected !!