पंजाब कांग्रेस के प्रधान वड़िंग ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ वेबसीरीज पर रोक का अनुरोध किया

by

चंडीगढ़, 23 अप्रैल :  कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर आधारित ‘जी फाइव’ की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

इस वेब सीरीज का विरोध कर रहे वडिंग का दावा है कि यह गैंगस्टर संस्कृति का महिमामंडन करेगी। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में वडिंग ने कहा कि यह सीरिज दुर्दांत एवं कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित है। उन्होंने कहा,” इस फिल्म/सीरीज का उद्देश्य ऐसे व्यक्ति का महिमामंडन करना है जो लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या समेत कई जघन्य अपराधों में शामिल रहा है। उन्होंने लिखा, “पंजाब में हमें इस सीरीज पर कई कारणों से कड़ी आपत्ति है…। पंजाब गुरुओं, ऋषियों और पीरों की पवित्र भूमि है। आपने स्वयं पंजाब में काफी समय बिताया है। आप पंजाब के इतिहास और संस्कृति को भली-भांति जानते हैं।”

वडिंग ने कहा, ”क्या गौरवशाली इतिहास और संस्कृति वाली ऐसी पवित्र भूमि को किसी गैंगस्टर से जोड़ा जाना चाहिए? ओटीटी सीरीज यही दिखाना चाहती है।” उन्होंने कहा कि अपराध और गैंगस्टर संस्कृति का महिमामंडन करना युवा पीढ़ी के कोमल मन पर ‘खतरनाक और विनाशकारी’ प्रभाव डाल सकता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”अपराध और गैंगस्टर संस्कृति को हतोत्साहित करने , जिसके लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए, के बजाय यह वेब सीरीज इसका महिमामंडन करेगी। पंजाब को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। लॉरेंस बिश्नोई जैसे अपराधी और गैंगस्टर के साथ पंजाब की पहचान जोड़ना पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत का अपमान है।’ उन्होंने प्रधानमंत्री से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को वेब सीरीज के प्रसारण पर रोक लगाने के निर्देश जारी करने की अपील की।

बुधवार को वडिंग ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर रोक लगाने का अनुरोध किया। लॉरेंस ऑफ पंजाब’ 27 अप्रैल को जी फाइव पर रिलीज होगी। निर्माताओं के अनुसार, यह शो ‘संस्कृति एवं व्यवस्था के नजरिए से एक अपराधी की पहचान के सफर को दर्शाता है’ और बिश्नोई को छात्र राजनीति, संगीत, विचारधारा और मीडिया के प्रभाव के तंत्र में एक ‘केस स्टडी’ के रूप में प्रस्तुत करता है।

बिश्नोई (33) वर्तमान में गुजरात की जेल में बंद है। वह कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है। वह गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में रहेगी 2 दिन की सरकारी छुट्टी : दफ्तर, स्कूल और बैंक रहेंगे बंद

चंडीगढ़। पंजाब में 2 और 3 अक्टूबर (बुधवार और गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा क्योंकि बुधवार को गांधी जयंती है और गुरुवार को महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्रि कलश स्थापना है जिसके कारण यह...
article-image
पंजाब

Damini and Sanjana Top Their

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 15 : Vidya Mandir Senior Secondary Model School, Shimla Pahari, Hoshiarpur, has once again proven its academic excellence with a 100% pass rate in the Class 12 results announced by the Punjab...
article-image
पंजाब

Resolving Public Issues is My

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Nov.10 :  MLA Brahm Shankar Jimpa today held a special public hearing at the Tehsil office in Hoshiarpur to address complaints related to the Revenue Department. Mayor Surinder Kumar, SDM Gursimranjeet Kaur,...
article-image
पंजाब

अंतरराष्ट्रीय कबडी खिलाड़ी मनिंदर सरां को जस्सा सिकंदरपुरियां ने 51 हजार व गुरज भेंट कर किया सम्मानित

गढ़शंकर: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनिंदर सरां को अंतरराष्ट्रीय कबडी खिलाड़ी व महिंद्र सिंह सिंघ सभा स्र्पोटस कलब मेलर्वोन के महासचिव जस्सा सिंकदरपुरियां व उसके परिवारिक सदस्यों ने बजरूड़ में छिंझ मेले में 51 हजार व...
Translate »
error: Content is protected !!