एटीएस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले टैक्सी एवं ट्रक आपरेेटर्स : मुख्यमंत्री ने मैनुअल फिटनेस टेस्ट की सुविधा देने का दिया आश्वासन

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 23 अप्रैल: एटीएस (आॅटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन) मामले को लेकर बस, टैक्सी एवं ट्रक आॅपरेटर्स की मांगों के संदर्भ में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से कांगड़ा एयरपोर्ट पर मुलाकात की।
यह जानकारी देते हुए उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आॅपरेटर्स की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया है कि कांगड़ा जिले में आरटीओ तथा एमवीआई के माध्यम से भी फिलहाल कमर्शियल वाहनों के लिए मैनुअल फिटनेस टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पहाड़ी राज्यों की व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया है। उन्होंने प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों से भी आग्रह किया कि वे आॅपरेटर्स की समस्याओं को देखते हुए इस मुद्दे की पैरवी केंद्र सरकार के समक्ष करें।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा वाहनों की फिटनेस जांच को आॅटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों (एटीएस) के माध्यम से अनिवार्य किया गया है, जिससे प्रदेश में कई व्यावहारिक दिक्कतें सामने आ रही हैं।
इस अवसर पर कांगड़ा जिला की विभिन्न आॅपरेटर्स यूनियनों के पदाधिकारियों प्रेसिडेंट विक्की पठानिया, करतार पठानिया, मेहर सिंह ठाकुर, मोहिंदर सिंह, संजय शर्मा, कार्तिक शर्मा, कुलजीत राणा, नीका राम, कर्मा, अशोक शर्मा तथा कपिल उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तड़पा-तड़पा की पति की हत्या – चावल में ब्लड कैंसर की देती थी दवा मिला कर

कर्नाटक के उडुपी से हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 44 वर्षीय बालकृष्ण की तबीयत तीन सप्ताह पहले खराब हो गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पीलिया हो गया था और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा में 7 की मौत, 9 लोग लापता : प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया

एएम नाथ । चंबा :  चंबा के भरमौर गांव में पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान मौसमी कहर बरपा है। यहां मणिमहेश यात्रा के दौरान सात लोगों की मौत हो गई है आठ लोग घायल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में महिला ने लगाया दुष्कर्म और चोरी का आरोप, पति समेत खुद को जान से मारने की धमकी देने का भी दावा

एएम नाथ। सुंदरनगर  :   सुंदरनगर में एक महिला ने एक व्यक्ति पर घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म करने, करीब पांच तोले सोने के आभूषण चोरी करने और उसे व उसके पति को जान से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाथ-पैर जोड़ने पर भी नहीं हो रहे जनहित के काम : कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेंद्र ठाकुर ने अस्तीफा देने के बाद लगाए बड़े आरोप

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार और संगठन में सबकुछ ठीक से नहीं चल रहा है। इस बात का खुलासा कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेंद्र ठाकुर द्वारा अस्तीफा देने के बाद लगाए...
Translate »
error: Content is protected !!