प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – राम कुमार चौधरी

by

66 करोड़ रुपए की लागत की विकास परियोजना का किया शुभारम्भ

बीबीएन, 24 अप्रैल (तारा) : दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। राम कुमार चौधरी गत दिवस दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पचंायत हरिपुर संडोली के गांव शीतलपुर में नाबार्ड के माध्यम से लगभग 66 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली महत्वपूर्ण सड़क परियोजना शीतलपुर से जगातखाना (वाया दासो माजरा, चुंडी, सरसा पार) का विधिवत शुभारम्भ किया।
रामकुमार चौधरी ने कहा कि शीतलपुर से जगातखाना सड़क का शिलान्यास मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा उनके पिछले बद्दी प्रवास के दौरान किया गया था। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा वर्ष 2022-23 की विधायक प्राथमिकता में इस सड़क परियोजना को सम्मिलित कर इसे पूर्ण करने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे प्रदेश सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर पूरी राशि संबंधित विभाग को उपलब्ध करवा दी है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत अब इस कार्य का विधिवत शुभारम्भ किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह सड़क बद्दी-नालागढ़ मुख्य मार्ग के जीरो प्वाइंट से प्रारम्भ होकर हरियाणा सीमा के साथ-साथ जगातखाना (नालागढ़-रोपड़ मुख्य मार्ग) को जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इसे डबल लेन के रूप में विकसित किया जा रहा है तथा भविष्य में प्रस्तावित ‘हिम चंडीगढ़ शहर’ के निर्माण के दृष्टिगत इसे फोरलेन में विस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि एक अन्य महत्वपूर्ण सड़क परियोजना, जो पंजाब-हिमाचल सीमा के साथ मिर्जापुर क्षेत्र से होकर फोरलेन के रूप में प्रस्तावित है। इस सड़क को चंडीगढ़ शहर से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं सुगम होगी।
उन्होंने कहा कि पूर्व में पुल की सुविधा से वंचित दून विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरसा पार क्षेत्र के लगभग 14 से 15 गांव के लिए बद्दी-शीतलपुर पुल व दासोमाजरा के पास पुल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि चुनडी गांव के पास पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाएगा।
रामकुमार चौधरी ने लोगों को प्रस्तावित ‘हिम चंडीगढ़ शहर’ परियोजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस नए शहर के विकसित होने से क्षेत्र में रोज़गार, व्यापार एवं औद्योगिक अवसरों के नए द्वार खुलेंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को विशेष लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए किसी भी निजी भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा, बल्कि केवल लगभग 07 हजार बीघा सरकारी भूमि, जो वर्तमान में हाउसिंग विभाग के नाम स्थानांतरित की गई है, उसी पर यह विकास कार्य किया जाएगा।
उन्होंने आगामी पंचायत चुनावों के संबंध में क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोग आपसी सहमति से पंचायत प्रतिनिधियों का निर्विरोध चयन करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सहमति से गठित पंचायतों को प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
विधायक ने बद्दी क्षेत्र के शीतलपुर, कल्याणपुर और लंड्याल गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लिए अपनी विधायक निधि से 20 लाख रुपए उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधीशाषी अभियंता नालागढ़ परवरसर सिंह, दून विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के पूर्व जन प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नागरिकों को उपलब्ध करवाएं गुणवत्ता युक्त दूरसंचार सेवाएं , दूरसंचार कनेक्टिविटी के संबंध में बैठक का आयोजन : – उपायुक्त

शिमला, 20 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला में दूरसंचार कनेक्टिविटी से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला के अलग-अलग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरक पोषण वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिए निर्देश : बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दें महिला एवं बाल विकास से जुड़े अधिकारी – डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 2 जुलाई : जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने जिले के सभी एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारियों से अपने क्षेत्र में 6 साल से छोटे बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने को कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सौरभ जस्सल बाल हितों के संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर बैठक आयोजित : बाल हितों के संरक्षण के लिए संवेदनशील रहें अधिकारी

धर्मशाला 15 जून। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि बाल हितों को ध्यान में रखते हुए उनके संरक्षण में अधिकारियों को व्यक्तिगत संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए। बच्चों एवं किशोरों के प्रति बुरे बर्ताव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को नवीन दायित्व पर डॉ. राजीव बिंदल व सांसद अनुराग ठाकुर ने दी शुभकामनाएँ

संगठन, सुशासन और युवाओं के सशक्त नेतृत्व का प्रतीक है नितिन नबीन का राजनीतिक सफर : नंदा एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!