मानवाधिकार विषय पर लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

by

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा मानवाधिकार विषय पर आधारित लघु फिल्म प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में सभी नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली फिल्मों को क्रमशः 2 लाख रुपये, 1 लाख 50 हजार रुपये तथा 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त निर्णायक समिति की अनुशंसा पर अधिकतम चार फिल्मों को विशेष उल्लेख प्रमाण पत्र सहित 50 हजार रुपये के पुरस्कार का भी प्रावधान है।
लघु फिल्म की अवधि न्यूनतम 3 मिनट तथा अधिकतम 10 मिनट निर्धारित की गई है। फिल्म हिंदी, अंग्रेज़ी अथवा किसी भी भारतीय भाषा में बनाई जा सकती है, जिसमें अंग्रेज़ी उपशीर्षक अनिवार्य होंगे।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां 30 जून तक ऑनलाइन माध्यम से nhrcshortfilm@gmail.com (एनएचआरसी शॉर्ट फिल्म एट द रेट ऑफ़ जीमेल डॉट कॉम) ईमेल पर गूगल ड्राइव लिंक के जरिए प्रेषित कर सकते हैं।
प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https:// nhrc.nic.in पर उपलब्ध हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पोंग बांध क्षेत्र को विकसित करने में ली जाए स्थानीय विशेषज्ञों की राय : DC हेमराज बैरवा

स्वदेश दर्शन 2.0 की बैठक में हुई मास्टर प्लान पर चर्चा एएम नाथ। शिमला : धर्मशाला, 28 अगस्त। स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत पोंग बांध क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने छुट्टी के दिन बदले 24 HPAS अधिकारी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को छुट्टी के दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सुक्खू सरकार ने एक साथ 24 HPAS अधिकारियों के तबादले किए हैं. मुख्य सचिव हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जूनियर डॉक्टर से छेड़छाड़ :टेक्नीशियन पर लगाया अश्लील हरकत का आरोप

पटियाला :  जूनियर डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। राजिंदरा अस्पताल में सुरक्षा को लेकर लगातार डॉक्टरों की मांग के दौरान अब अस्पताल के कर्मचारियों ने ही जूनियर डॉक्टर के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाखड़ा डैम से पानी छोड़े जाने के बाद एक दर्जन गावों में बाढ़ : मंत्री बैंस सहित पुलिस, प्रशासन व एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्या में जुटी, लोगो को सुरिक्षत जगहों पर पहुंचाया जा रहा

नंगल : भाखड़ा डैम में खतरे के निशान से पानी बढऩे के कारण करीव 99900 क्युसिक पानी छोड़े जाने के बाद नंगल तहसील के एक दर्जन से ज्यादा गावों में बाढ़ आने के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!