सुमित सिंगला को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लन्दन की ओर से काठमांडू नेपालमें सम्मानित किया जाएगा

by

समय समय पर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान व गुणवत्तायुक्त मेडिसिन निर्माण के लिए सम्मानित होंगे

बीबीएन 25 अप्रैल (तारा) : क्योरटेक ग्रुप और अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन सुमित सिंगला को 20वें इंटरनेशनल समिट एंड अवार्ड सेरेमनी के अंतर्गत 30 अप्रैल को काठमांडू (नेपाल) में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन द्वारा प्रदान किया जा रहा है।
सुमित सिंगला पिछले दो दशकों से समाज सेवा के साथ-साथ एक युवा उद्योगपति और मेडिसिन निर्माता के रूप में गुणवत्ता के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। वे निस्वार्थ सेवा भाव के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्रमुख सामाजिक गतिविधियों में गौ सेवा, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविरों का आयोजन, गरीब बच्चों की सहायता, जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में सहयोग तथा प्राकृतिक आपदाओं के समय समाज के साथ सक्रिय रूप से खड़े रहना शामिल है।
इस अवसर पर सुमित सिंगला ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उनके साथ जुड़े सभी सामाजिक साथियों और क्योरटेक परिवार का है, जो पिछले दो दशकों से उनके साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने संतोष शुक्ला का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने आगे कहा कि वे भविष्य में भी समाज सेवा के कार्य—जैसे गौ सेवा, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, मेडिकल कैंप और जरूरतमंदों की सहायता—निस्वार्थ भाव से जारी रखेंगे और क्योरटेक ग्रुप को मेडिसिन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आलमपुर जांगल में बनेगा आयुर्वेदिक अस्पताल- जनहित, लोकहित और सामाजिक कार्य मेरी प्राथमिकता : यादविंदर गोमा

45 लाख से निर्मित निरीक्षण कुटीर और प्रवेशद्वार लोगों को समर्पित, आलमपुर, 28 नवंबर :- आयुष युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के जांगल में 45 लाख से निर्मित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेबीज एक वायरल डिजीज है जो कुत्ता, बिल्ली तथा बंदर के काटने से होती : सीएमओ डाॅ मंजू बहल

ऊना, 28 सितंबर: विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य पर आज ऊना के वार्ड 10 में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस बारे जानकारी देते हुए सीएमओ ऊना डाॅ मंजू बहल ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘पहाड़ों की रानी’ शिमला पर केंद्रित यह पुस्तकें शिमला इन्वेस्टिगेटर्स सिरीज़ का हिस्सा : मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया तीन पुस्तकों का विमोचन

शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रसिद्ध लेखिका मीनाक्षी चौधरी और प्रतिभाशाली युवाओं गौरी चौहान (12 वर्ष), अथर्व वत्स (14 वर्ष) और सिरिशा चौहान (19 वर्ष) के सहयोग से लिखी गई...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

डीजी की हत्या का आरोपी नौकर गिरफ्तार:आतंकी गुट का बड़ा खुलासा

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल हेमंत लोहिया की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर अभी तक दो एंगल सामने आए हैं। पहला टेररिस्ट अटैक का और दूसरा मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!