राघव चड्ढा जैसे गद्दारों को पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी : चरनजीत सिंह चन्नी

by

गढ़शंकर l राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने आप को छोड़ भाजपा में होम पर कड़ी प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए डिप्टी स्पीकर के ओएसडी व आप हल्का संगठन इंचार्ज चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि यह सभी लोग पंजाब के गद्दार है जिन्होंने पंजाबियो के विश्वास के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि यह सभी लोग केवल लालच के चलते भाजपा में शामिल हुए है। चन्नी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने राघव चड्ढा को एक राष्ट्रीय पहचान दी थी और उन्हें राज्यसभा भी भेजा था लेकिन राघव चड्ढा ने अपने स्वार्थ के लिए उनके साथ ही धोखा किया और भाजपा में चले गए। यह सभी सांसद भूल गए है कि इनकी पहचान आप के साथ ही थी और जनता इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं करेगी। चन्नी ने कहा कि आप के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ चट्टान की भांति खड़े है और इनके जाने से पार्टी को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Free classes of Logical Reasoning

 Digital Library is an effective learning center for competitive exam preparation Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.2 :  Deputy Commissioner Komal Mittal today announced during a visit to Digital Library Hoshiarpur that classes of Logical Reasoning and Mental...
article-image
पंजाब , समाचार

बीनेवाल की दंपति से 100 ग्राम हैरोईन, पचास नशीले टीके व 3 लाख 27 हजार की ड्रग मनी बरामद कर पुलिस ने दोनों को किया ग्रिफतार

दंपति को ड्रग सप्लाई लेकर देने वाला सुनील भी ग्रिफ्तार गढ़शंकर। जिला पुलिस ऊना की गुप्त सूचना अधार पर हिमाचल प्रदेश व पंजाब पुलिस ने एसएचओ गढ़शंकर के नेतृत्व में छापेमारी कर दंपति से...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह पर लगाए गए NSA मामले की हाईकोर्ट में में सुनवाई : केंद्र व पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, 28 अगस्त को होगी सुनवाई

खडूर साहिब से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने उन पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि बढ़ाए जाने को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल कालोमाजरा में प्रख्यात साईकलिसट रूपेश बाली का सम्मान

राजपुरा : सरकारी अैलींमेंटरी स्कूली कालोमाजरा में साहिबजादों की शहीदी को समर्पित ब्लाक राजपुरा-2 के शिक्षात्मक मुकाबले जिला शिक्षा अफसर इंजीनियर अमरजीत सिंह, बीपीईओ मनजीत कौर, सीएचटी दलजीत सिंह व महेशइंद्र लाबां के नेतृत्व...
Translate »
error: Content is protected !!